Viral Video: सलमान खान ने फैंस से मिलने से पहले ली पिता सलीम खान की इजाजत, पुराना वीडियो फिर हुआ वायरल
Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर सलमान खान का एक वीडियो फिर से चर्चाओं में आ गया है। यह वीडियो साल 2025 में फिल्म ‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान का है, जहां सलमान अपने पिता सलीम खान से फैंस से मिलने जाने की इजाजत लेते नजर आ रहे हैं।
पिता से पूछकर गए फैंस से मिलने
वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान थिएटर के अंदर बैठे होते हैं और बाहर मौजूद फैंस से मिलने जाने से पहले अपने पिता से कहते हैं, ‘वो मैं फैंस को दिखा के आ रहा हूं।’ इस पर सलीम खान जवाब देते हैं, ‘अच्छा, मिलके आओ।’ यह छोटा सा पल अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
#SalmanKhan Taking Permission From His Father To Met His Fans.
विज्ञापन
Salman Bhai - Woh Fans Ko Zara Mil Ke Aata Hon.
Salim Khan - Acha Mike Aao.
At The Age Of 60 He's Still Taking Permission From His Father, Unbelievable 😭 pic.twitter.com/YBkh0uOxla— Filmy_Duniya (@AyyanPanda) June 15, 2026
सलीम खान की तबीयत पर अपडेट
सलीम खान की बात करें तो इस साल फरवरी में उन्हें हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी हालत को स्थिर करने के लिए जरूरी इलाज किया था। बाद में मार्च में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
सलमान खान की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट पर सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे, जिसे अपूर्वा लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में होंगी।
ये भी पढ़ें- 'अल्फा' प्रिंट टी-शर्ट में आलिया भट्ट और शरवरी ने की ट्विनिंग; तस्वीरें देख नेटिजंस बोले- 'जुड़वा बहनें'
इसके अलावा वह वामशी पेडिपल्ली की एक और फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जिसका टाइटल फिलहाल ‘SVC63’ बताया जा रहा है। इसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी और इसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं।