सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   actor Chris Hemsworth workout video has been viral

video viral:गजब का है एवेंजर्स के इस सुपरहीरो का वर्क आउट करने का तरीका, आप भी करें घर पर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 12 Jan 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
actor Chris Hemsworth workout video has been viral
chris hemsworth - फोटो : social media
विज्ञापन
हॉलीवुड पर्दे पर थॉर से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ चर्चा में हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिस हेम्सवर्थ का अंदाज उनके फैंस को दीवाना बना देगा। जी हां वीडियो में वह खुद को फीट रखने के लिए बेहद शानदार तरीके से वर्कआउट करते दिख रहे हैं। 
Trending Videos


वीडियो में क्रिस हेम्सवर्थ एक जीम कोर्ट में जीम के तमाम स्टेप करते नजर आए हैं। यह वीडियो उनके फिटनेस ट्रेनर ने बनाया है। वहीं क्रिस हेम्सवर्थ ने इसको अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दर्शक उनके वर्कआउट वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक उनके वीडियो को 3 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि क्रिस हेम्सवर्थ हॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन फिल्म सीरीज थॉर की वजह से दर्शक उन्हें ज्यादा पहचानते हैं। जल्द ही वह फिल्म अवेंजर्स के चौथे सीक्वल में भी दिखाई देंगे। इसके अलावा क्रिस हेम्सवर्थ हॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी और एक्शन फिल्म सीरीज एमआईबी (मैन इन ब्लैक) के चौथे सीक्वल में नजर आने वाले हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Trying to lock in on my workout spirit animal for 2019 @zocobodypro @da_rulk

A post shared by Chris Hemsworth (@chrishemsworth) on


इस फिल्म का नाम मैन इन ब्लैक इंटरनेशनल है। मैन इन ब्लैक के पिछली तीनों फिल्मों में विल स्मिथ और टॉमी ली जोन्स मुख्य भूमिका में थे, लेकिन मैन इन ब्लैक इंटरनेशनल में हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ और अभिनेत्री टेस्सा थॉम्पसन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 14 जून को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed