Cannes: कान से सामने आया अदिति राव हैदरी का एक और स्टनिंग लुक, फ्रेंच रिवेरा के पास पोज देती नजर आईं एक्ट्रेस
Cannes Film Festival 2026 Aditi Rao Hydari New Look: कान फिल्म फेस्टिवल 2026 से लगातार कई सेलेब्स के शानदार लुक सामने आ रहे हैं। आज अदिति राव हैदरी का एक और दमदार लुक कान से सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा था। वहीं आज अदिति ने फ्रेंच रिवेरा के पास से अपना नया लुक सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। देखें तस्वीरें।
अदिति राव हैदरी ने आज फ्रेंच रिवेरा के पास अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अदिति स्ट्राइपड बैकलेस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं।

अदिति इस तस्वीर में फ्रेंच रिवेरा के सामने साइकिल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी साइकिल की बासकेट में व्हाइट रंग के खूबसूरत फूल नजर आ रहे हैं।
अदिति के आज के लुक की बात करें तो इस लुक को रिया कपूर ने बाकी फैशन डिजाइनर के साथ तैयार किया है। इस नए लुक में अदिति का लुक काफी कूल लग रहा है।

इस नए लुक में अदिति ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइपड बैकलेस ड्रेस के साथ ब्लैक रंग के सनग्लासेस पहने बेहद ही कूल अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
अदिति के इस नए लुक पर उनके पति और अभिनेता सिद्धार्थ ने प्यारा कमेंट किया है। सिद्धार्थ ने कमेंट में लिखा, 'रंग में ब्लैक एंड व्हाइट'
कान से अदिता का यह नया लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अदिति के फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं और साथ ही लाल दिल वाले इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ ने छूए स्वामी चिदानंद सरस्वती के चरण, लिया आशीर्वाद; वायरल वीडियो पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया