सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avengers: Doomsday trailer unveiled at CinemaCon 2026 features battle between Thor and Doctor Doom

Avengers Doomsday: सिनेमाकॉन 2026 में 'एवेंजर्स डूम्सडे' की दिखाई गई खास झलक, थोर-डॉक्टर डूम के बीच दिखी लड़ाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 17 Apr 2026 09:28 AM IST
विज्ञापन
सार

Avengers Doomsday Trailer Unveiled: सिनेमाकॉन ने 'एवेंजर्स डूम्सडे' के ट्रेलर की खास झलक दिखाई गई। जिसे देखने के बाद फैंस बेहद खुश हो गए हैं। ट्रेलर में स्टीव रोजर्स की वापसी के अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर की खास झलक देखने को मिली।

Avengers: Doomsday trailer unveiled at CinemaCon 2026 features battle between Thor and Doctor Doom
एवेंजर्स डूम्सडे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मार्वल की फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' के पहले ट्रेलर की खास झलक को सिनेमाकॉन में चुनिंदा सिनेमाघरों में दिखाया गया। इंस फिल्म में एवेंजर्स अब तक के अपने सबसे खबरतान दुश्मन का सामना करते नजर आएंगे।

Trending Videos

'एवेंजर्स डूम्सडे' की दिखाई गई खस झलक
फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' के ट्रेलर की खास झलक को लास वेगास में सिनेमाकॉन इवेंट में दिखाया गया। यह फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर (आरडीजे) मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार वे आयरन मैन नहीं, बल्कि खलनायक डॉक्टर डूम की भूमिका निभा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deadline (@deadline)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या खास दिखा ट्रेलर में
इस दौरान ट्रेलर में डॉक्टर डूम के आने का पहला लुक दिखाया गया है। साथ ही पुराने एवेंजर्स के कई सुपरहीरो भी नजर आए। ट्रेलर में पेड्रो पास्कल (मिस्टर फैंटास्टिक), क्रिस हेम्सवर्थ (थोर), फ्लोरेंस पुघ (येलेना), चैनिंग टैटम (गैम्बिट), पैट्रिक स्टीवर्ट (प्रोफेसर एक्स) और कई किरदारों की खास झलक दिखाई गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Marvel Studios (@marvelstudios)



ट्रेलर में एक रोमांचक सीन है, जिसमें थोर डॉक्टर डूम से लड़ने की कोशिश करता है, लेकिन डूम उसे बहुत आसानी से रोक देता है। फिर अचानक क्रिस इवांस (कैप्टन अमेरिका) की आवाज आती है- 'अरे दोस्त' और वे थोर का हथियार म्योल्निर छीन लेता है, जिससे थोर हैरान रह जाता है। सिनेमाकॉन में मौजूद दर्शक ट्रेलर देखकर बहुत खुश हुए। वहां पर मौजूद दर्शकों का रिस्पॉन्स इतना अच्छा था कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर को इसकी झलक दोबारा दिखानी पड़ी।

दिखी कई सुपरहीरोज की झलक
ट्रेलर में कई सुपरहीरोज को एक साथ दिखाया गया है- Avengers, X-Men, Fantastic Four और Thunderbolts के किरदार। ठीक उसी तरह जैसे Infinity War और Endgame में अलग-अलग टीमों को एक किया गया था, वैसे ही इस फिल्म में और ज्यादा किरदारों को मिलाया जा रहा है। Thunderbolts फिल्म के आखिर में Fantastic Four का स्पेसशिप MCU में आता दिखाया गया था, जिसके बाद अब इन दोनों टीमों को साथ लड़ते देखा जाएगा।

कब रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म का निर्देशन जो और एंथनी रूसो कर रहे हैं। यह फिल्म और 2027 में आने वाली Avengers Secret Wars मिलकर MCU की Multiverse Saga को खत्म करेंगी। Avengers Doomsday उसी दिन रिलीज होगी जब Dune Part 3 रिलीज होगी। इससे बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। यह फिल्म 18 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। दूसरी फिल्म Avengers: Secret Wars दिसंबर 2027 में आने वाली है।

यह भी पढ़ें: 'रामायण' के नमित मल्होत्रा ने नितेश तिवारी और रणबीर कपूर के साथ शेयर की खास तस्वीर, लिखा- 'भगवान राम की...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed