सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avengers Star Jeremy Renner Opens Up on Horrific Accident says he could see his left eye with his right eye

"मैं अपनी बाईं आंख को दाईं आंख से देख सकता था", एवेंजर्स स्टार जेरेमी ने याद किया हादसे का खौफनाक मंजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 23 Apr 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Jeremy Renner: अभिनेता जेरेमी रेनर ने 2023 में अपने साथ खौफनाक हादसे को हाल ही में याद करते हुए एक हैरान कर देने वाली बात बताई है। आइए जानते हैं

Avengers Star Jeremy Renner Opens Up on Horrific Accident says he could see his left eye with his right eye
जेरेमी रेनर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और 'द एवेंजर्स' स्टार जेरेमी रेनर की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर अब एक किताब की शक्ल में दुनिया के सामने आएगा। उनकी आत्मकथा 'माय नेक्स्ट ब्रीथ' जनवरी 2023 में उनके साथ हुए जानलेवा हादसे की कहानी बयां करती है। यह किताब 29 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है। इस किताब में जेरेमी ने अपने उस भयावह हादसे को शब्दों में उतारा है, जिसमें उन्होंने मौत को करीब से देखा।

Trending Videos

'इन हमलों का दुख लंबे वक्त तक सताता रहेगा', पहलगाम आतंकी हमले पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

2023 में हुआ था खौफनाक हादसा

जनवरी 2023 में जेरेमी रेनर उस वक्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जब उनका 14,000 पाउंड वजनी स्नोकैट वाहन अनियंत्रित होकर उनके 27 साल के भतीजे एलेक्स की तरफ बढ़ने लगा। भतीजे को बचाने की कोशिश में जेरेमी इस भारी-भरकम वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी 35 से ज्यादा हड्डियां टूट गईं, सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं, हादसे के बाद जेरेमी का एक ऐसा पल भी आया जब वह अपनी बाईं आंख को दाहिनी आंख से देख सकते थे, क्योंकि उनका सिर जमीन पर जोर से टकरा गया था।
पहलगाम हमले से दुखी सलमान खान, बोले- ‘धरती का स्वर्ग नर्क में बदलता जा रहा है’

View this post on Instagram

A post shared by Jeremy Renner (@jeremyrenner)


जेरेमी ने हादसे पर की खुलकर बात

हाल ही में जेरेमी ने एक इंटरव्यू में इस हादसे के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने पीपल से बात करते हुए कहा, "यह हादसा अब मेरी जिंदगी का हिस्सा है। इसके बारे में बात करने से मैं पीछे नहीं हटता। इस किताब को लिखना मेरे लिए बहुत भावनात्मक अनुभव रहा। हर शब्द के साथ मुझे उस दर्दनाक पल को फिर से जीना पड़ा, लेकिन इसने मुझे अपने चोट को समझने और उससे उबरने में मदद की।" 

घटना को याद कर डरते नहीं है अभिनेता

उन्होंने कहा, "यह हर दिन मुझे याद दिलाता है कि इंसान का शरीर कितना नाजुक है, लेकिन उसकी रिकवरी की ताकत कितनी जबरदस्त है।" किताब में जेरेमी ने उस डरावने पल का जिक्र किया है, जब उनकी आंखों की स्थिति ने उन्हें झकझोर दिया था। लेकिन इसके बावजूद वह कहते हैं कि वह इस हादसे की यादों से डरते नहीं। उन्होंने कहा, "मैं इस हादसे की तस्वीरों या आवाजों से ज्यादा परेशान नहीं होता। यह मेरी नई हकीकत है और यह बेहद सकारात्मक है। मैं मरा नहीं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed