सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Black Panther 2 will not use Chadwick Boseman digital double Says Victoria

'ब्लैक पैंथर 2' में नहीं होगा चैडविक के डिजिटल डबल का इस्तेमाल, निर्माताओं ने किया खुलासा

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 16 Nov 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Black Panther 2 will not use Chadwick Boseman digital double Says Victoria
Black Panther
विज्ञापन

बहुत दिन से खबरें चल रही हैं कि मार्वेल सिने यूनिवर्स की सुपरहिट फिल्म 'ब्लैक पैंथर' के सीक्वल को बनाने के लिए इसके निर्माता इस किरदार को निभाने वाले अभिनेता चैडविक बोसमैन का डिजिटल डबल इस्तेमाल करेंगे। लेकिन, इस फ्रेंचाइजी की कार्यकारी निर्माता विक्टोरिया अलोंसो ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताया है। विक्टोरिया ने एक इंटरव्यू में कहा है 'ब्लैक पैंथर' के सीक्वल को बनाने के लिए चैडविक बोसमैन का डिजिटल डबल इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। आगे की योजना पर अब तक निर्माता बातचीत कर रहे हैं।

Trending Videos


एमसीयू की फिल्मों में ब्लैक पैंथर का किरदार निभाने वाले अभिनेता चैडविक का बीते अगस्त के महीने में ही कैंसर के कारण निधन हो गया है। वह ऐसा वक्त था जब ब्लैक पैंथर के प्रशंसक शोक में डूब गए थे। लेकिन फिल्म तो एक व्यापार है और निर्माताओं को सब कुछ बगल में रखकर आगे बढ़ना ही है। मीडिया में इसी बात को लेकर काफी दिन से चर्चा है कि ब्लैक पैंथर का किरदार निभाने वाले अभिनेता तो अब इस दुनिया में नहीं रहे तो इसके निर्माता 'ब्लैक पैंथर 2' के लिए उनके डिजिटल डबल का इस्तेमाल करने वाले हैं। लेकिन, इन बातचीतों पर विक्टोरिया के बयान ने विराम लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Black Panther 2 will not use Chadwick Boseman digital double Says Victoria
Black Panther

एक इंटरव्यू के दौरान विक्टोरिया ने बताया है कि ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। चैडविक अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं और यह सभी के लिए बहुत दुखद बात है। वाकांडा का राजा अब हकीकत में मर चुका है। विक्टोरिया का कहना है कि इस फिल्म के सीक्वल को बनाने वाले निर्माता इस बात पर विचार कर रहे हैं कि आगे की कहानी को किस तरह आगे ले जाया जाए। ऐसा किसी को पता नहीं था कि अचानक से इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए निर्माताओं को इतना कुछ सोचना पड़ेगा। जल्द ही इस पर कुछ फैसला लिया जाएगा।

‘ब्लैक पैंथर 2’ की शूटिंग अगर अगले साल के शुरुआत से ही शुरू होने वाली है अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म वर्ष 2022 में रिलीज हो जाएगी इस फिल्म को लिखने का काम और निर्देशन की जिम्मेदारी दोनों रायन कुग्लर को सौंपे गए हैं। विक्टोरिया ने बताया है कि फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसमें दो से तीन महीने लग जाएंगे।

पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने शेयर किया मीम, खुद को बताया 'काजू कतली' तो रणवीर को कहा 'मोतीचूर का लड्डू'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed