सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Brightburn will release before Spiderman Far From Home

स्पाइडर मैन से पहले सोनी पिक्चर्स लाएगी ये सुपर शैतान, इस तारीख को भारत में रिलीज होगी फिल्म

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 17 May 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
Brightburn will release before Spiderman Far From Home
Brightburn - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन
भारत में एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों की कामयाबी ने हॉलीवुड के बड़े फिल्म निर्माताओं के लिए एक नया बाजार खोल दिया है। बच्चों और बड़ों को समान रूप से पसंद आने वाली इन फिल्मों के हीरो ऐसे सुपरहीरोज हैं जो मानवता को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। लेकिन, क्या हो अगर किसी दूसरे ग्रह से आई ताकत बजाय सुपरहीरो बनने के विलेन बन जाए?
Trending Videos


जी हां, एवेंजर्स सीरीज की अगली फिल्म स्पाइडरमैन: फार फ्रॉम होम को पूरी दुनिया में रिलीज करने की तैयारी में लगे प्रोडक्शन हाउस सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने उससे पहले एक और फिल्म को भारत में रिलीज करने का फैसला किया है, नाम है, ब्राइटबर्न।
विज्ञापन
विज्ञापन


एवेंजर्स सीरीज की फिल्म गार्जिन्स ऑफ गैलेक्सी के अलावा स्लिथर जैसी चर्चित फिल्में बनाने वाले निर्माता जेम्स गन की फिल्म ब्राइटबर्न सुपरहीरो जॉनर की फिल्मों में एक नया ट्विट्स लेकर आ रही है। सुपरहीरो हॉरर का नया ट्रेंड सेट करने के लिए बनी फिल्म ब्राइटबर्न अपनी तरह का अनोखा प्रयोग है और इस फिल्म में हॉलीवुड के तमाम मशहूर सितारे जैसे एलिजाबेथ बैंक्स, डेविड जेनमैन, जैक्सन ए डन, मैट जोन्स और मेरेडिथ हैंगर दिखाई देंगे। 

निर्माता जेम्स गन कहते हैं, ‘ये एक ऐसा प्रयोग है जिसे किसी ने पहले परदे पर नहीं देखा। ये सुपरहीरो जॉनर फिल्मों में हॉरर का ऐसा ट्विस्ट है जिसे देख दर्शक आश्चर्यचकित रह जाएंगे। इसके जरिए हम सुपरहीरो की प्रचलित कहानियों को दूसरे नजरिए से देख रहे हैं।

दूसरे ग्रह से आई शक्ति पाने वाले एक बच्चे की ताकत देख जब उसके माता-पिता खुश हो रहे होते हैं तो उन्हें पता नहीं होता कि इस बच्चे के अंदर शैतान की ताकत आ गई है।’ 24 मई को रिलीज हो रही इस फिल्म के लिए सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने भारत के तमाम थिएटर्स अभी से बुक कर लिए हैं और फिल्म से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि भारत में ये फिल्म अच्छा कारोबार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed