सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Britney Spears admitted herself in hospital after arrest in driving under influence case

क्या नशे की लत से जूझ रहीं सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स? गिरफ्तारी के बाद खुद को ट्रीटमेंट सेंटर में किया भर्ती

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 13 Apr 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Britney Spears: ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने आपको एक ट्रीटमेंट सेंटर में भर्ती करा लिया है। बताया जाता है कि वह अपने नशे की आदत का इलाज करा रही हैं।

Britney Spears admitted herself in hospital after arrest in driving under influence case
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में हुई गिरफ्तारी के बाद ब्रिटनी स्पीयर्स फिर सुर्खियों में हैं। नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए सिंगर ने खुद को एक ट्रीटमेंट सेंटर में भर्ती करा लिया है। नशे की हालत में गाड़ी चलाने के शक में 4 मार्च को उन्हें कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में हिरासत में लिया गया था। 
Trending Videos


नशे की लत का इलाज करा रहीं सिंगर
ग्रैमी-विजेता गायिका का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब उनके करीबी लोग उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे थे। स्पीयर्स अपनी नशे की लत छुड़ाने का इलाज करवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जज को अच्छी लग सकती है इलाज की बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पीयर्स का नशे की हालत में गाड़ी चलाने का केस ही उनके मदद लेने के फैसले की वजह बना। टीएमजेड ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है 'उन्हें पता है कि रणनीतिक तौर पर, जज के सामने यह बात अच्छी लगेगी कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं।' 
स्पीयर्स या उनके प्रतिनिधियों की ओर से उनके रिहैब में भर्ती होने के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

'डनकर्क' फेम जॉन नोलन का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; क्रिस्टोफर नोलन ने जताया दुख

Britney Spears admitted herself in hospital after arrest in driving under influence case
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया
कब तक चलेगा इलाज?
बताया जाता है कि स्पीयर्स ने अपने करीबी लोगों के कहने के बाद, इलाज कराने का फैसला किया है। यह इलाज लगभग 30 दिनों तक चलेगा। यह भी बताया गया कि अपनी प्रगति के आधार पर वह वहां अपना समय बढ़ा भी सकती हैं।

मई में कोर्ट में पेश होंगी गायिका
4 मार्च को कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल के अधिकारियों ने स्पीयर्स को नशे में गाड़ी चलाने के शक में गिरफ्तार किया था। उन्हें उसी दिन रिहा कर दिया गया और मई में कोर्ट में पेश होने की तारीख तय की गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed