सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Shrek Fiona And Others Land In Jail In New Shrek 5 Trailer Watch Here

Shrek 5 Trailer: 17 साल बाद हुई श्रेक की वापसी, फियोना और ड़की के साथ जाना पड़ा जेल; देखें ‘श्रेक 5’ का ट्रेलर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 17 Jun 2026 08:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Shrek 5 Trailer: फैंस जिस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उसका ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है। जानिए ‘श्रेक 5’ में क्या कुछ है खास। 

Shrek Fiona And Others Land In Jail In New Shrek 5 Trailer Watch Here
श्रेक 5 का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘श्रेक 5’ का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें इस बार कहानी और भी मजेदार और अलग नजर आ रही है। यह फिल्म 30 जून 2027 को रिलीज होगी, यानी अभी इसमें थोड़ा समय है, लेकिन ट्रेलर ने अभी से लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

पुरानी कहानी से नई शुरुआत
ट्रेलर की शुरुआत एक स्टोरीबुक से होती है, जिसमें 2001 वाली पहली ‘श्रेक’ फिल्म की कहानी को दोबारा दिखाया जाता है। लेकिन तभी डॉन्की बीच में आकर मजाकिया अंदाज में कहता है कि अब समय है कुछ नया करने का। इससे साफ है कि इस बार फिल्म की कहानी पहले से अलग और फ्रेश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shrek Fiona And Others Land In Jail In New Shrek 5 Trailer Watch Here
श्रेक 5 का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

नए किरदार और मजेदार सफर
श्रेक, फियोना और डॉन्की एक बार फिर जादुई दुनिया ‘फार, फार अवे’ में निकलते हैं। इस सफर में उन्हें एक बड़ा दानव, पुलिस जैसी ताकत और एक डरावना स्नोमैन मिलता है, जो ‘फ्रोजन’ के ओलाफ का मजेदार पैरोडी वर्जन लगता है।

फिल्म में इस बार श्रेक और फियोना के बच्चों- फेलिशिया, फर्गस और फार्कल की भी एंट्री है, जो कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं।

गिंगी की वापसी और कॉमेडी का तड़का
फैंस के पसंदीदा किरदार गिंगी (Gingy) भी वापस आ गया है और इस बार भी अपने मजेदार अंदाज से हंसी का तड़का लगाता नजर आता है। ट्रेलर के आखिर में श्रेक, फियोना, उनके बच्चे और डॉन्की जेल में फंसे नजर आते हैं। वहीं डॉन्की गाने गाता है, जिससे श्रेक और भी परेशान हो जाता है और यही सीन ट्रेलर को मजेदार एंड देता है।

विज्ञापन

Shrek Fiona And Others Land In Jail In New Shrek 5 Trailer Watch Here
श्रेक 5 का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

पुरानी टीम, नया जादू
फिल्म का निर्देशन कॉनराड वर्नन और वॉल्ट डोहरन ने किया है, जो पहले भी श्रेक फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे हैं। वहीं प्रोडक्शन की जिम्मेदारी जीना शे और क्रिस मेलेडांड्री ने संभाली है।

ये भी पढ़ें- Tom Holland-Zendaya Wedding: जेंडाया के साथ घर बसा चुके हैं टॉम हॉलैंड; अभिनेता ने खुद की शादी की पुष्टि

17 साल बाद वापसी
बता दें कि ‘श्रेक 5’ इस फ्रेंचाइजी की 17 साल बाद वापसी है। इससे पहले ‘श्रेक फॉरएवर आफ्टर’ 2010 में रिलीज हुई थी। इसके बाद ‘पस इन बोट्स’ जैसी स्पिन-ऑफ फिल्में आईं, लेकिन अब असली श्रेक की वापसी हो रही है। कुल मिलाकर, ‘श्रेक 5’ का ट्रेलर देखकर लगता है कि यह फिल्म कॉमेडी, इमोशन और एडवेंचर का शानदार मिश्रण होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed