सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Leaked Video Of Avengers Doomsday Surfaced Giving A Glimpse Of The MCUs Biggest Clash

‘अवेंजर्स- डूम्सडे’ का लीक वीडियो आया सामने, मिली MCU की सबसे बड़े टक्कर की झलक; फैंस का बढ़ा उत्साह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 16 Jun 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Avengers: Doomsday Leaked Video: मार्वल की अपकमिंग फिल्म ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ को लेकर एक बड़ा लीक सामने आया है, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। देखिए वीडियो।

Leaked Video Of Avengers Doomsday Surfaced Giving A Glimpse Of The MCUs Biggest Clash
अवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ के इस क्लिप में एमसीयू के अब तक के सबसे बड़े क्रॉसओवर की झलक देखने को मिल रही है। वीडियो लीक होने के बाद जमकर वायरल हो रहा है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। 

वायरल हुआ एक मिनट का वीडियो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लीक फुटेज में रॉबर्ट डाउनी जूनियर का डॉक्टर डूम एक विशाल सेंटिनल आर्मी के साथ नजर आ रहा है। ये वही बड़े-बड़े रोबोट हैं, जो एक्स-मैन कॉमिक्स में म्यूटेंट्स को पकड़ने के लिए जाने जाते हैं। वीडियो में ये रोबोट आगे बढ़ते दिखते हैं, जबकि दूसरी तरफ एवेंजर्स और एक्स-मैन मिलकर उनका सामना करने की तैयारी करते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि यह फुटेज साफ नहीं है और क्वालिटी भी काफी खराब बताई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद फैंस इसे फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी झलक मान रहे हैं। इससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में डॉक्टर डूम ही सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरेगा और वही अलग-अलग सुपरहीरो टीम्स को एक साथ लाने की वजह बनेगा।

विज्ञापन

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट 
इस लीक की खास बात यह है कि मार्वल अब तक इस फिल्म की कहानी को काफी सीक्रेट रखे हुए था। पहले आए टीजर में सिर्फ किरदारों की झलक दिखाई गई थी, लेकिन पूरी कहानी या बड़े क्लैश के बारे में कुछ भी साफ नहीं किया गया था। ऐसे में यह लीक मार्वल के लिए एक बड़ा झटका भी माना जा रहा है।

फिल्म को लेकर उत्साह पहले ही काफी ज्यादा था, खासकर तब से जब 2024 में रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने सरप्राइज देते हुए MCU में अपनी वापसी की घोषणा की थी- लेकिन इस बार आयरन मैन नहीं, बल्कि डॉक्टर डूम के रूप में।

Leaked Video Of Avengers Doomsday Surfaced Giving A Glimpse Of The MCUs Biggest Clash
अवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’?
‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को जो और एंथनी रूसो डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले अवेंजर्स: एंडगेम जैसी बड़ी फिल्म बनाई थी।

फिल्म में एंथनी मैकी (कैप्टन अमेरिका), पेड्रो पास्कल (रीड रिचर्ड्स), वनेसा किर्बी (सू स्टॉर्म), पैट्रिक स्टीवर्ट (प्रोफेसर एक्स), रेबेका रोमिजन (मिस्टिक) और रॉबर्ट डाउनी जूनियर (डॉक्टर डूम) जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- Who Is Divya Sharma: कौन हैं ‘राख’ वेब सीरीज की सुमन? किरदार से लगाए चार चांद; जानें दिव्या शर्मा के बारे में

इसके बाद इस कहानी को आगे बढ़ाते हुए ‘अवेंजर्स: सीक्रेट वॉर’ दिसंबर 2027 में रिलीज की जाएगी। फिलहाल, इस लीक के बाद ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है और फैंस बेसब्री से इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed