सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Zendaya Tom Holland Rock The Red Carpet For Spider Man Brand New Day In Madrid

जेंडाया-टॉम हॉलैंड ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, मैड्रिड में किया 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का प्रमोशन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 16 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Spider Man Brand New Day: जेंडाया और टॉम हॉलैंड ने अपनी आगामी फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का प्रमोशन शुरू कर दिया है। दोनों ने एक साथ मैड्रिड में रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए।
 

Zendaya Tom Holland Rock The Red Carpet For Spider Man Brand New Day In Madrid
जेंडाया और टॉम हॉलैंड - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

हॉलीवुड के मशहूर कपल जेंडाया और टॉम हॉलैंड अपनी नई फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के प्रमोशन के लिए स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंचे हैं। वहां के 'फोर सीजन्स होटल' में आयोजित एक इवेंट में दोनों ने एक साथ एंट्री की।

जेंडाया और टॉम हॉलैंड ने रेड कार्पेट पर ब्लैक रंग के मैचिंग कपड़ों में बेहद खूबसूरत पोज दिए। टॉम हॉलैंड ने काले रंग के सूट के साथ लाल शर्ट पहनी थी, जो उनके स्पाइडर-मैन लुक की याद दिला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेंडाया ने काले रंग की स्टाइलिश स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग हील्स और खूबसूरत झुमके पहने। उनका हेयरस्टाइल और सिंपल मेकअप फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

यह जोड़ी फिल्म के प्रमोशन से पहले मैड्रिड के 'ला लैटिना' में डिनर के लिए भी गई, जहां उन्होंने स्पेनिश खाने का लुत्फ उठाया। टॉम हॉलैंड यहां फुटबॉल फैंस से मिलने एक इवेंट में जाएंगे और यह कपल स्पेन के मशहूर टीवी शो 'एल होर्मिगुएरो' में भी नजर आएगा।

'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' फिल्म भारत में 30 जुलाई, 2026 को रिलीज होगी, जबकि बाकी दुनिया में यह 31 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म की टिकटों की एडवांस बुकिंग 17 जून से शुरू हो रही है।

फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' भारत में 6 भाषाओं- अंग्रेजी, तमिल, तेलेगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' फिल्म में टॉम हॉलैंड (स्पाइडर-मैन), जेंडाया (एमजे) और जैकब बैटलन (नेड) की तिकड़ी लगभग 5 साल बाद वापसी कर रही है। उनके साथ सैडी सिंक और जॉन बर्न्थेल भी दिखाई देंगे। 

फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' के निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन हैं, जिन्होंने 'शांग-ची' फिल्म बनाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टॉम और जेंडाया साल 2016 में आई फिल्म 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' की शूटिंग के समय से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।



यह भी पढ़ें: 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' में किसके लिए शुभ रहा सोमवार, जानें 'बंदर' का भी केलक्शन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed