सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   George Richmond Paragliding Accident Stable Condition Pgimer Chandigarh Deadpool Wolverine Cinematographer

पैराग्लाइडिंग हादसे के बाद जॉर्ज रिचमंड की हालत में सुधार, ICU में चल रहा इलाज; हिमाचल प्रदेश में हुआ था हादसा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 14 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सार

George Richmond Paragliding Accident: हॉलीवुड के मशहूर सिनेमैटोग्राफर जॉर्ज रिचमंड हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग हादसे का शिकार हो गए थे। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

George Richmond Paragliding Accident Stable Condition Pgimer Chandigarh Deadpool Wolverine Cinematographer
जॉर्ज रिचमंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

जॉर्ज रिचमंड ने हाल ही में ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ पर काम किया था। वे बीते दिनोंं हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग हादसे में घायल हो गए थे। अब उनकी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

कब हुआ हादसा?
बता दें कि 8 जून को हुए इस हादसे में जॉर्ज रिचमंड के गर्दन की रीढ़ (सर्वाइकल स्पाइन) में गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद 9 जून की सुबह उन्हें रेस्क्यू करके चंडीगढ़ के PGIMER अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जॉर्ज रिचमंड की हालत स्थिर
डॉक्टरों के मुताबिक, जॉर्ज रिचमंड फिलहाल होश में हैं और स्थिर हैं। साथ ही लोगों की बातों का जवाब दे रहे हैं। वह अपनी पत्नी से भी बात कर पा रहे हैं। हालांकि, गंभीर स्पाइन इंजरी की वजह से उनके दोनों हाथों की मूवमेंट सीमित है और पैरों में कोई हरकत नहीं है।

विज्ञापन

रीढ़ की हड्डी में लगी थी गंभीर चोट
पहले जारी मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया था कि उन्हें रीढ़ की हड्डी में बहुत गंभीर चोट लगी है, जिसमें C1 वर्टिब्रा फ्रैक्चर और C5-C6 लेवल पर फ्रैक्चर-डिसलोकेशन शामिल है, जिसके कारण क्वाड्रिप्लेजिया (चारों अंगों का काम करना बंद होना) की स्थिति बनी।


ये भी पढ़ें- ‘हिम्मत बनाए रखो’, कुनिका और शहबाज बादेशा ने किया प्रणित मोरे का समर्थन; ‘370 बिरयानी’ विवाद पर कही ये बात

ICU में इलाज जारी 
डॉक्टरों की टीम ने उनकी सर्जरी की, जिसमें खराब डिस्क और टूटे हिस्सों को हटाया गया, जो नसों पर दबाव डाल रहे थे। इसके बाद स्पाइन को सपोर्ट देने के लिए विशेष तकनीक से प्लेट और स्क्रू लगाए गए। सर्जरी के बाद उन्हें ICU में रखा गया है और डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed