सब्सक्राइब करें

'माइकल' के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड, दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिक बायोपिक बनी; जानें कुल कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 13 Jun 2026 11:17 AM IST
सार

Michael box office: माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित म्यूजिकल बायोपिक 'माइकल' ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। फिल्म की दुनियाभर में धूम है।

विज्ञापन
Michael becomes highest grossing music biopic of all time surpasses Bohemian Rhapsody
माइकल - फोटो : अमर उजाला
माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक 'माइकल' दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिक बायोपिक बन गई है। इसने 'बोहेमियन रैप्सोडी' को पीछे छोड़ दिया है।
Michael becomes highest grossing music biopic of all time surpasses Bohemian Rhapsody
माइकल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
'माइकल' का कुल कलेक्शन
'माइकल' 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से इस फिल्म ने दुनिया भर में 911.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की है। इसने 'बोहेमियन रैप्सोडी' की कुल ग्लोबल कमाई (910.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पैरामाउंट और वार्नर ब्रदर्स के मर्जर से बढ़ेगा कंपटीशन, कंज्यूमर को होगा फायदा; एजेंसी ने निकाले ये निष्कर्ष

Michael becomes highest grossing music biopic of all time surpasses Bohemian Rhapsody
माइकल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर रही कमाल
दुनिया भर में मिली सफलता के अलावा, 'माइकल' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक बन गई है। फिल्म की इस नई कामयाबी ने प्रोड्यूसर ग्राहम किंग के लिए एक और उपलब्धि जोड़ दी है। उन्होंने ऑस्कर जीतने वाली 'बोहेमियन रैप्सोडी' को भी प्रोड्यूस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Michael becomes highest grossing music biopic of all time surpasses Bohemian Rhapsody
माइकल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
'माइकल' के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं। फिल्म में माइकल जैक्सन के भाई जर्मेन जैक्सन के बेटे जाफर जैक्सन मुख्य भूमिका में हैं। जूलियानो क्रू वाल्डी ने युवा माइकल जैक्सन का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
Michael becomes highest grossing music biopic of all time surpasses Bohemian Rhapsody
माइकल - फोटो : यूट्यूब
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म 'किंग ऑफ पॉप' कहे जाने वाले दिवंगत माइकल जैक्सन के जीवन और करियर की कहानी दिखाती है। यह कहानी 1988 में खत्म होती है और इसमें जैक्सन के ग्लोबल सुपरस्टार बनने के सफर पर फोकस किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed