रणदीप हुड्डा के साथ मिलकर 'थॉर' ने फैंस को दी दिवाली की बधाई, जल्द दिखेंगे वेब सीरीज में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिस हेम्सवर्थ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फैंस को दिवाली की बधाई दी। खास बात यह है कि क्रिस हेम्सवर्थ के साथ इंस्टा स्टोरी में बॉलीवुड कलाकार रणदीप हुड्डा भी नजर आ रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो क्रिस हेम्सवर्थ इन दिनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए भारत आए हुए हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ रणदीप हुड्डा और मनोज वाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
A post shared by The Hawaiian Pizza Girl™ (@hiddles_bae) on
बात करें क्रिस हेम्सवर्थ के इंस्टाग्राम स्टोरी की तो इसमें वह बिल्कुल भारतीय लिबास में यानी कुर्ते में नजर आ रहे हैं। रणदीप हुड्डा के साथ उन्होंने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।
आपको बता दें कि बीते दिनों क्रिस हेम्सवर्थ हॉलीवुड फिल्म '12 स्ट्रॉन्ग' से जुड़े अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में थे। इस फिल्म में उनकी पत्नी एल्सा मुख्य भूमिका में हैं।क्रिस हेम्सवर्थ ने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने पत्नी से साथ सभी सेक्स करते हुए एल्सा ने उन्हें गाइड किया था।

कमेंट
कमेंट X