सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   During lockdown After Ramayan people watching Friends to Avengers on OTT

रामायण ही नहीं विदेशी कंटेंट का भी जगा लोगों को चस्का, फिर डिमांड में 'फ्रेंड्स' से लेकर 'अवेंजर्स'

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 23 Apr 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
During lockdown After Ramayan people watching Friends to Avengers on OTT
Marvel - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पूरी दुनिया 'थ्रोबैक' में चली गई है। जहां दूरदर्शन ने रामायण से लेकर महाभारत जैसे सीरियल्स शुरू किए। तो उसकी देखा-देखी दूसरे टीवी चैनल्स भी अपने पुराने शोज लेकर कतार में खड़े हो गए हैं।  इंडस्ट्री में हलचल न होने से अखबारों के कई पेज 'ब्लैक एंड वाइट' में तब्दील हो गए हैं।  सोशल मीडिया खोलते ही ऐसा प्रतीत होता है मानो कोई पुरानी फोटो एलबम सामने आ गई है। सेलेब्स से लेकर आम लोग अपनी पुरानी यादों में डूबे नजर आ रहे हैं।  इसी के चलते  'मीएट20' जैसे ट्रेंड भी शुरू हो गए। इसी फेरिस्त में ओटीटी भी खड़ा नजर आ रहा है। ज्यादातर ओटीटी प्लेटफॉर्म के ट्रेंड को देख मालूम पड़ता है कि यह लोगों के अकेलेपन को दूर करने का जरिया बनकर उभरा है। लोगों को टीवी पर देसी कंटेंट तो प्राप्त हो रहा है लेकिन पुराने विदेशी कंटेंट के लिए वे ओटीटी का रुख कर रहे हैं।

Trending Videos

During lockdown After Ramayan people watching Friends to Avengers on OTT
Friends - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

मुख्य ओटीटी प्लेटफॉर्म के ट्रेंड लिस्ट खंगालते हैं तो मालूम पड़ता है कि सालों पुराने अंग्रेजी शोज और फिल्मों को खूब देखा जा रहा है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की बात करें तो यहां अच्छी तादाद में लोग मार्वल और डिज्नी के तमाम शोज और फिल्में देख रहे हैं। इनमें 'अवेंजर्स', 'अलादीन', 'फ्रोजन', 'द जंगल बुक', 'द लॉयन किंग', 'मूलन', 'हाउस ऑफ कॉर्ड्स','द सिम्पसन्स' जैसे कंटेंट शामिल हैं। नेटफ्लिक्स की बात करें तो यहां दर्शक कॉमेडी सीरीज 'फ्रेंड्स' से लेकर 'बिंग बैंग' थ्योरी, जासूसी और रोमांचक सीरीज 'शेरलॉक होम्स', 'सूट्स' देख रहे हैं। वहीं 'मनी हाइस्ट' के चौथे सीजन के साथ ही लोग 2017 में आए इसके पहले एपिसोड्स से लेकर नए एपिसोड्स बार-बार देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेजन प्राइम वीडियो की बात करें तो 'मिशन इंपासिबल', 'हैरी पॉटर', 'द स्नो क्वीन', 'सिंडरेला', 'सुपरमैन', 'बैटमैन', 'द गॉडफादर', 'जुरासिक पार्क', 'वैंपायर डायरीज', 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' जैसी फिल्मों और शोज को लोग तरजीह दे रहे हैं। बीते दिनों ट्विंकल खन्ना ने भी ऐसे ही एक शो 'सिम्पसन' को लेकर अपना क्रेज साझा करते हुए कहा था कि यह वह शो है जिसे वह हफ्ते के किसी भी दिन किसी भी समय देख सकती हैं। लोगों द्वारा देखे जा रहे कंटेंट की एक खास बात है कि यह सभी सीजन और एक से अधिक पार्ट्स में है। दरअसल चारदिवारी में कैद लोग अधिक से अधिक समय बीताने के लिए ही ऐसे कंटेंट का सहारा ले रहे हैं। इसके चलते ओटीटी के दोनो हाथों में लड्डू है। पहले ही नई वेब सीरीज और फिल्मों के कारण लोग यहां अधिक संख्या में आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पुरानी यादों को जीने के लिए भी लोग इनका सहारा ले रहे हैं। 

हॉलीवुड से चुराए गए हैं इन 16 बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर, लिस्ट में शाहरुख- आमिर से अक्षय-प्रभास तक की फिल्म शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed