लेडी गागा को गोद में उठाते ही स्टेज से नीचे गिरा फैन, देखिए वीडियो और जानें क्या है पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्कर पुरस्कार विजेता लेडी गागा का सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह लाइव कंसर्ट के दौरान अपने फैन के साथ स्टेज से गिरती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, हाल ही में लेडी गागा ने स्टेज शो किया। इस दौरान उनका एक फैन उनसे मिलने के लिए स्टेज पर आ जाता है। अपने इस फैन का सम्मान करते हुए लेडी गागा उसको गले लगाती हैं। कुछ देर बाद ही फैन लेडी गागा को गोद में उठा लेता है, लेकिन फैन जैसे ही उन्हें गोद में उठाता है तो उसका संतुलन बिगड़ जाता है, जिसके चलते वह लेडी गागा को लेकर स्टेज से नीचे गिर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by ENIGMA UPDATES - LADY GAGA (@enigmaupdates) on
ये घटना देखकर स्टेज के आसपास शोर होने लगता है, लेकिन थोड़ी ही देर में लेडी गागा अपने माइक में बोलती हैं कि सब ठीक है। इसके बाद लेगी गागा दोबारा अपने उनकी फैन के साथ स्टेज पर जाती हैं फिर से उसको गले लगाती हैं। लेडी गागा और फैन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
उनके इस वीडियो को enigmaupdates नाम से इंस्टाग्राम यूजर ने साझा किया है। आपको बता दें कि पॉप सुपरस्टार लेडी गागा को ‘ए स्टार इज बॉर्न’ के ‘शैलो’ गाने के लिए ‘बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग’ के लिए ऑस्कर मिल चुका है।