फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Game Of Thrones Actress Sophie Turner Is Fan Of Deepika Padukone And Shah Rukh Khan She Want Work In Bollywood

दीपिका की फैन हैं ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की ये अभिनेत्री, बॉलीवुड में फिल्म करने की इच्छा; शाहरुख को लेकर कही ये बात

Wed, 07 Jan 2026 10:41 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 07 Jan 2026 10:41 AM IST
सार

Hollywood Actress Love For Deepika: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप लीडिंग एक्ट्रेस हैं। भारत से लेकर विदेशों तक में उनकी फैन फॉलोइंग है। अब ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का हिस्सा रही इस हॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी दीपिका की तारीफ की है और उन्हें अपनी पसंदीदा बताया है। जानिए कौन है ये एक्ट्रेस और शाहरुख को लेकर कही क्या बात…

विज्ञापन
Game Of Thrones Actress Sophie Turner Is Fan Of Deepika Padukone And Shah Rukh Khan She Want Work In Bollywood
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone और सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड कलाकारों की हॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। लेकिन हॉलीवुड में भी अपने देश के कलाकारों की फैन फॉलोइंग कोई कम नहीं है। अब हाल ही में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की है। हालांकि, इस दौरान जब उनसे शाहरुख और दीपिका में से एक को चुनने को कहा गया, तो एक्ट्रेस मुश्किल में फंस गईं। जानिए दीपिका-शाहरुख में से कौन है सोफी टर्नर को ज्यादा पसंद…

विज्ञापन

शाहरुख-दीपिका हैं पसंदीदा
फर्स्टपोस्ट के साथ हालिया बातचीत में सोफी टर्नर ने बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा के प्रति अपना प्यार जाहिर किया। अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा पर चर्चा के दौरान सोफी ने भारतीय अभिनेताओं खासकर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जमकर प्रशंसा की। हॉलीवुड अभिनेत्री ने दीपिका और शाहरुख की ग्लोबल सिनेमा में योगदान के लिए तारीफ की और उन्हें विदेशों में मिल रही तारीफों पर भी खुशी जताई। इस दौरान जब सोफी से पूछा गया कि शाहरुख और दीपिका में से उनका पसंदीदा कौन है? तो इस सवाल पर सोफी फंस गईं। उन्होंने कहा, ‘अरे बाप रे, ये तो बहुत मुश्किल है! मतलब शाहरुख खान तो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं ही। लेकिन मुझे दीपिका पादुकोण बहुत पसंद हैं। मुझे लगता है वो कमाल की हैं। साथ ही फिल्मों में मुझे 'आरआरआर' देखना बहुत अच्छा लगा।’

विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहती हैं सोफी
इसके साथ ही सोफी टर्नर ने जल्द ही किसी बॉलीवुड फिल्म में काम करने की इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं सचमुच किसी बॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहूंगी। मुझे वहां का डांस बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि यह एक अद्भुत नजारा होता है और वे बहुत खूबसूरत होते हैं। प्रोडक्शन डिजाइन इतना शानदार होता है कि मुझे नहीं लगता कि हमने कभी किसी हॉलीवुड फिल्म सेट पर ऐसा कुछ देखा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः राहुल मोदी से अफेयर की चर्चाओं के बीच श्रद्धा कपूर ने शादी की योजना पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- मैं विवाह करूंगी

प्रियंका चोपड़ा की शादी में भारत आई थीं सोफी
सोफी टर्नर ने अभी तक किसी भी भारतीय सिनेमा में काम नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने 2018 में अपने पूर्व बहनोई निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी के जश्न के लिए भारत का दौरा किया था। इस समारोह में बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ-साथ वैश्विक हस्तियां भी शामिल हुईं थीं। सोफी टर्नर प्राइम वीडियो की छह-एपिसोड वाली थ्रिलर सीरीज 'स्टील' में नजर आएंगी। यह सीरीज 21 जनवरी से स्ट्रीम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed