{"_id":"5f5a9baf8ebc3e81bc6feaaf","slug":"game-of-thrones-and-actor-dame-diana-rigg-dies-at-82","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेम ऑफ थ्रोन्स की अभिनेत्री Dame Diana Rigg का निधन, 82 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
गेम ऑफ थ्रोन्स की अभिनेत्री Dame Diana Rigg का निधन, 82 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 11 Sep 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
डेम डायना रिग
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गेम ऑफ थ्रोन्स की मशहूर अभिनेत्री डेम डायना रिग (Dame Diana Rigg) का निधन हो गया है। वो 82 साल की थीं। बीबीसी के मुताबिक उन्हें कैंसर था। उन्हें कुछ महीनों पहले ही इस बीमारी का पता चला था।
Trending Videos
डायना की बेटी Rachael Stirling ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मेरी प्यारी मां आज सुबह, घर पर, परिवार के सामने हमेशा के लिए शांति की नींद सो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Stirling ने कहा कि मार्च में पता चला कि उन्हें कैंसर है। उन्होंने अपने आखिरी महीने बेहद खुशी के साथ बिताए। उन्होंने हंसते, खिलखिलाते अपने असाधारण जीवन को मुस्कुराते हुए बिताया। इसे बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं कि मैं उन्हें कितना याद करूंगी।
डायना के निधन पर जेम्स बॉन्ड स्टार George Lazenby ने ट्वीट किया, 'डायना रिग के निधन के बारे में सुनकर हमें बहुत दुख हुआ है। महान थियेटर और स्क्रीन अभिनेत्री।'
"We are very sad to hear of the passing of Dame Diana Rigg, the legendary stage and screen actress who was much beloved by Bond fans for her memorable performance as Tracy di Vicenzo in On Her Majesty’s Secret Service, the only woman to have married James Bond." pic.twitter.com/nqQCSg35oM
— James Bond (@007) September 10, 2020
डायना ने गेम ऑफ थ्रोन्स में हाउस टाइरेल मैट्रीक के मालिक ओलेना टाइरेल की भूमिका निभाई। उनका किरदार, हाउस टायरेल का अंतिम प्रमुख था, जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था। ओलेना टाइरेल, जिसका नाम द क्वीन ऑफ थ्रोन्स था, उसे प्रशंसकों द्वारा उनकी त्वरित बुद्धि के लिए सराहा गया था।

कमेंट
कमेंट X