Grammys Awards 2026: संगीत के दिग्गजों को मिलेगा ग्रैमी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे अवॉर्ड फंक्शन?
Grammys Awards 2026 Streaming Time And Date: जल्द ही दुनिया भर के संगीत जगत के कई दिग्गज कलाकारों को ग्रैमी अवॉर्ड दिए जाएंगे। जानिए, यह अवॉर्ड फंक्शन कब और कहां स्ट्रीम होंगे? भारतीय दर्शक इस अवॉर्ड फंक्शन को कहां देख सकते हैं।
विस्तार
साल 2026 के ग्रैमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन काफी वक्त पहले हो चुके हैं। फरवरी महीने में यह अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड संगीत जगत से जुड़े कई लोगों को लांस एंजिल्स के क्रिप्टो कॉम एरिना में दिए जाएंगे। इस अवॉर्ड फंक्शन को आप कहां देख सकते हैं? जानिए।
इस दिन टेलीकास्ट होंगे ग्रैमी अवॉर्ड्स
68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 1 फरवरी रविवार को टेलीकास्ट होंगे। यह अवॉर्ड फंक्शन रात 8 बजे से शुरू होगा और 11.30 बजे (अमेरिका के समयानुसार) तक चलेगा। यह यूट्यूब और ग्रैमी अवॉर्ड्स की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम होंगे। वैसे यह अवॉर्ड फंक्शन सीबीएस (ब्रॉडकास्टर) पर भी टेलीकास्ट होंगे।
भारत में कब देख सकेंगे अवॉर्ड
साल 2026 के ग्रैमी अवॉर्ड को देखने के लिए भारतीय दर्शकों को एक दिन का इंतजार करना होगा। भारत में इसे 2 फरवरी 2026 (सोमवार) सुबह 6:30 बजे से जीयो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। इस बार अवॉर्ड फंक्शन को कॉमेडियन ट्रेवर नोआ होस्ट करेंगे, वह आखिरी बार ग्रैमी को होस्ट करने वाले हैं।
ये खबर भी पढ़ें: बाफ्टा 2026 की नॉमिनेशन लिस्ट में 'वन बैटल आफ्टर अनदर' का दबदबा, भारत की ‘बूंग’ को भी मिला नामांकन
किसे मिल सकता है ग्रैमी अवॉर्ड?
इस साल अमेरिकन रैपर केंड्रिक लैमर नौ नॉमिनेशन के साथ सबसे आगे हैं। सिंगर लेडी गागा, जैक एंटोनॉफ और सर्कट (हेनरी वाल्टर) सात नॉमिनेशन के साथ केंड्रिक के ठीक पीछे हैं। जबकि बैड बनी, सबरीना कारपेंटर और लियोन थॉमस को छह नॉमिनेशन मिले हैं। देखना होगा कि इनमें से कौन ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम करता है।
