फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Homebound out of Oscar race here is the final nomination list of academy awards 2026

Oscars 2026: ऑस्कर की रेस से बाहर हुई 'होमबाउंड', सामने आई नॉमिनेशन लिस्ट; ‘सिनर्स’ ने रचा इतिहास

Thu, 22 Jan 2026 07:31 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 22 Jan 2026 07:31 PM IST
सार

Oscar 2026 Nominations: ऑस्कर 2026 के आज नॉमिनेशन सामने आ गए हैं। भारत की 'होमबाउंड' इसमें जगह बनाने से चूक गई है। लेकिन 16 नॉमिनेशन के साथ 'सिनर्स' ने इतिहास रचा है। जानिए 'वन बैटल आफ्टर अनदर' समेत किन फिल्मों को मिला नॉमिनेशन...

विज्ञापन
Homebound out of Oscar race here is the final nomination list of academy awards 2026
ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म जगत के सबसे प्रमुख अवॉर्ड्स में शामिल ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन आज सामने आ गए हैं। भारत समेत दुनियाभर की नजरें इन नॉमिनेशन पर लगी थीं। हर साल ऑस्कर्स को अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) आयोजित करता है। भारत की तरफ से इस बार ऑस्कर्स में 'होमबाउंड' का नाम शामिल था, लेकिन भारत को यहां निराशा मिली है, क्योंकि 'होमबाउंड' को ऑस्कर में नॉमिनेशन नहीं मिला है। जबकि 'सिनर्स' ने 16 नॉमिनेशन के साथ ऑस्कर में इतिहास रच दिया है। इसके अलावा फ्रेंकस्टीन और वन बैटल आफ्टर अनदर का भी बोलबाला देखने को मिला। ऑस्कर्स अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को होना है।

विज्ञापन


सिनर्स ने रचा इतिहास
98वें ऑस्कर में 'सिनर्स' ने इतिहास रच दिया है। 'सिनर्स' ने इस बार के ऑस्कर में 16 नॉमिनेशन हासिल किए हैं। जो अब तक ऑस्कर के इतिहास में किसी भी फिल्म को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हैं। 'सिनर्स' के अलावा लियोनार्डो डिकैप्रियो की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को भी 13 नॉमिनेशन मिले हैं।
विज्ञापन

 

नॉमिनेशन पाने वाले सबसे कम उम्र के एक्टर बने टिमोथी
नॉमिनेशन में एक्टर टिमोथी चालमेट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटेगरी में जगह मिली है। टिमोथी को फिल्म 'मार्टी सुप्रीम' के लिए इस कैटेगरी में शामिल किया गया है। इसके साथ ही टिमोथी 30 साल की उम्र में तीन अभिनय श्रेणियों में नामांकन पाने वाले सबसे कम उम्र के एक्टर बन गए हैं। इससे पहले उन्हें 'कॉल मी बाय योर नेम' और 'ए कम्प्लीट अननोन' के लिए भी नामांकन मिल चुका है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के नॉमिनेशन के अलावा टिमोथी की 'मार्टी सुप्रीम' को बेस्ट फिल्म, बेस्ट कास्टिंग, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए भी नॉमिनेशन मिला है।
 
 
 

Homebound out of Oscar race here is the final nomination list of academy awards 2026
होमबाउंड - फोटो : इंस्टाग्राम
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की रेस में थी ‘होमबाउंड’
98वें ऑस्कर अवॉर्ड में भारत की सारी उम्मीदें ‘होमबाउंड’ पर टिकी थीं। ‘होमबाउंड’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की रेस में शामिल थी। लेकिन नॉमिनेशन में ‘होमबाउंड’ को जगह नहीं मिली। इसके अलावा ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘तन्वी द ग्रेट’, 'महावतार नरसिम्हा' और 'टूरिस्ट फैमिली' जैसी फिल्मों का नाम बेस्ट पिक्चर की रिमाइंडर लिस्ट में शामिल किया गया था। लेकिन इन फिल्मों को भी ऑस्कर में कोई नॉमिनेशन नहीं मिला। इस तरह से एक बार फिर ऑस्कर जीतने की भारत की उम्मीदों को झटका लगा है।

इन फिल्मों ने ‘होमबाउंड’ को पछाड़कर बनाई जगह
‘होमबाउंड’ के अलावा बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की रेस में जिन फिल्मों को नॉमिनेशन मिला उनमें ‘द सीक्रेट एजेंट’ ( ब्राजील), ‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’ (फ्रांस), ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ (नॉर्वे), ‘सिरात’ (स्पेन), ‘द वॉइस ऑफ हिंद रजब’ (ट्यूनीशिया) जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed