{"_id":"76e456ec-991b-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"iron-man-3-to-release-in-india-before-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस से पहले भारत में रिलीज होगी 'आयरन मैन 3'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
यूएस से पहले भारत में रिलीज होगी 'आयरन मैन 3'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 30 Mar 2013 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मार्वेल स्टूडियोज की आने वाली फिल्म 'आयरन मैन 3' तीन मई को रिलीज हो रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म की चीन में लोकप्रियता को देखते हुए इसका चीनी वर्जन अलग से रिलीज किया जाएगा।
यह फिल्म पूरे दुनिया में प्रदर्शित होने के एक सप्ताह पहले ही 26 अप्रैल को भारत में रिलीज होगी। भारत में इस फिल्म की दोनों सीरिज सुपरहिट रही हैं।
रॉबर्ट डाउनी जूनियर फिल्म में उद्योगपति टोनी स्टार्क उर्फ आयरन मैन की भूमिका निभा रहे हैं। ‘आयरन मैन’ सीरीज की तीसरी फिल्म में एक दुष्ट, स्टार्क की दुनिया तबाह कर देता है। जिसके बाद स्टार्क इसका बदला लेने के लिए निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘आयरन मैन 3’ फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ग्वेंथ पॉल्ट्रो, डॉन चिडले, गाय पीयर्से, रेबेका हॉल, बेन किंग्सले और जॉन फावरो जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शेन ब्लैक कर रहे हैं। शेन ब्लैक और ड्रयू पीयर्स ने फिल्म की पटकथा लिखी है।