John Abraham: एड शिरीन के शिलांग कॉन्सर्ट में पत्नी संग पहुंचे जॉन अब्राहम, तस्वीर हो रही वायरल
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी पत्नी प्रिया रुंचल के साथ गायक एड शिरीन के कॉन्सर्ट में शिलांग पहुंचे। इस कॉन्सर्ट में ली गई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रिया रुंचल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एड शिरीन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर के साथ कुछ वीडियो भी साझा किए गए हैं। प्रिया रुंचल की पहली तस्वीर में एड शिरीन और जॉन इब्राहम नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ जॉन और उनकी पत्नी नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी के बच्चों के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं।
एड शिरीन हाल ही में गायक अरिजीत सिंह के साथ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में उनके गृहनगर जियागंज में देखा गया। दोनों शाम को स्कूटर की सवारी करते नजर आ रहे थे। अरिजीत सिंह को एड शीरन के साथ स्कूटर चलाते हुए देखा गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम अपनी आगामी फिल्म 'द डिप्लोमैट' में 7 मार्च 2025 को नजर आने वाले हैं। इससे पहले जॉन वेदा, पठान, सत्यमेव जयते और तेहरान जैसी फिल्म में नजर आ चुके हैं। इससे पहले जॉन अब्राहम. अभिनेत्री संजीदा शेख के साथ एक म्यूजिक एल्बम में भी नजर आए।

कमेंट
कमेंट X