{"_id":"5da9a3248ebc3e01536a0975","slug":"justin-bieber-has-been-sued-by-photographer-robert-barbera","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिन बीबर पर एक फोटोग्राफर ने किया मुकदमा, नहीं ली थी फोटो पोस्ट करने की इजाजत","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जस्टिन बीबर पर एक फोटोग्राफर ने किया मुकदमा, नहीं ली थी फोटो पोस्ट करने की इजाजत
Fri, 18 Oct 2019 05:03 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 18 Oct 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
जस्टिन बीबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जस्टिन बीबर एक लीगल मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। जस्टिन बीबर पर कॉपीराइट उल्लंघन के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल जस्टिन बीबर ने 13 मार्च को सोशल मीडिया पर अपने फ्रेंड के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। लेकिन इन तस्वीरों का मालिकाना हक बीबर के पास नहीं था।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, जस्टिन बीबर ने फोटोग्राफर रॉबर्ट बरबरा से इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने की इजाजत नहीं ले रखी थी।
विज्ञापन
इससे पहले जेनिफर लोपेज पर भी फोटो एजेंसी ने कॉपीराइट के तहत डेढ़ लाख डॉलर का मुकदमा किया था।
बात करें बीबर की तो हाल ही में वो 25 लाख की हाइब्रिड बिल्लियों को खरीदने की वजह से भी चर्चा में थे। बता दें अभी एक अक्टूबर को ही जस्टिन बीबर और मॉडल हैली बाल्डविन ने दोबारा शादी की है। दोनों ने शादी की पहली सालगिरह के मौके पर दोबारा शादी (पहले कोर्ट मैरिज) करके फैंस को चौंका दिया। 154 वीआईपी गेस्ट की मौजूदगी में दोनों ने शादी की।
विज्ञापन
इस मौके पर दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दरअसल पिछले एक साल में दोनों की शादी पर कई तरह के सवाल उठ चुके हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। लेकिन दोबारा शादी करके दोनों ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया।
View this post on Instagram
I love this little girl sooo much @jazmynbieber
A post shared by Justin Bieber (@justinbieber) on