सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Onward Review Pixars latest Animation Film Avengers Stars Chris Prat and Tom holand Chemistry

होली से पहले बिखरेंगे एनीमेशन के नए रंग, एवेंजर्स के सितारे लेकर आए रिश्तों की अनोखी कहानी ऑनवर्ड

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 20 Feb 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Onward Review Pixars latest Animation Film Avengers Stars Chris Prat and Tom holand Chemistry
ऑनवर्ड्स - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

जादू एक ऐसी कला है जिसकी तरफ दुनिया के हर देश में रहने वाले सदियों से खिंचे चले आते हैं। दो भाइयों के जादूगर पिता की ऐसी ही एक कहानी बड़े परदे पर लोगों को गुदगुदाने आ रही है, नाम है - ऑनवर्ड। इस साल ऑस्कर पुरस्कार समारोह में फिल्म टॉय स्टोरी 4 का बेस्ट एनीमेशन फिल्म पुरस्कार जीतने वाली कंपनी डिजनी पिक्सार की नई फिल्म ऑनवर्ड 6 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर में लोगों ने फिल्म की कहानी को बहुत ही रोचक बताया।

Trending Videos


फिल्म ऑनवर्ड के साथ एक दिलचस्प बात ये भी जुड़ी है कि मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्म 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' और 'एवेंजर्स एंडगेम' में साथ नजर आने वाले क्रिस प्रैट और टॉम हॉलैंड इसमें भी साथ साथ काम कर रहे हैं। इन दोनों ने क्रमश: फिल्म के मुख्य किरदार बार्ले लाइटफुट और इयान लाइटफुट के किरदारों को आवाजें दी हैं। फिल्म की कहानी इन्हीं दोनों के इर्दगिर्द घूमती है और कहानी दिलचस्प तब होती है जब इन्हें अपने स्वर्गीय पिता के साथ एक दिन फिर से बिताने का मौका मिलता दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Onward Review Pixars latest Animation Film Avengers Stars Chris Prat and Tom holand Chemistry
ऑनवर्ड्स - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म के लॉस एंजिलिस में हुए वर्ल्ड प्रीमियर के मौके पर फिल्म के सारे मुख्य कलाकार टॉम हॉलैंड, क्रिस प्रैट, जूलिया-लुई ड्रेफस, ओक्टाविया स्पेंसर, मेल रोड्रिग्ज, काइल बोर्नहाइमर, अली वोंग, ट्रेसी उलमैन और जॉन रतजेंबर्गर आदि चहकते नजर आए। सबने अपने फैंस के साथ फोटो खिंचाए और लोगों को जमकर ऑटोग्राफ्स दिए।

एनीमेशन फिल्म ऑनवर्ड को डैन स्कैनलोन ने निर्देशित किया है वहीं कोरी री ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। 'ऑनवर्ड' का संगीत माइकल डाना और जेफ डाना ने दिया है और इसकी पटकथा डैन स्कैनलोन, जेसन हैडली और कीथ बुनिन ने लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed