सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Randeep Hooda will seen in Netflix upcoming film Extraction with Thor actor Chris Hemsworth

अब हॉलीवुड में धमाका करेंगे रणदीप हुड्डा, 'थॉर' के साथ होगा मुकाबला

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 02 Mar 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

  • हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता रणदीप हुड्डा अब अपनी छाप हॉलीवुड पर छोड़ने के लिए तैयार हैं
  • वह 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' में क्रिस हेम्सवर्थ के साथ नजर आएंगे

Randeep Hooda will seen in Netflix upcoming film Extraction with Thor actor Chris Hemsworth
Randeep Hooda - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

विस्तार

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता रणदीप हुड्डा अब अपनी छाप हॉलीवुड पर छोड़ने के लिए तैयार हैं। वह 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' में क्रिस हेम्सवर्थ के साथ नजर आएंगे। क्रिस हेम्सवर्थ हॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी पहचान दुनिया भर में मार्वल स्टूडियोज की फिल्मों में थॉर नाम का किरदार निभाने से बनी है। मार्वल स्टूडियोज की एवेंजर्स फिल्मों में इंफिनिटी वॉर और एंडगेम का निर्देशन करने वाले रुसो ब्रदर्स ने इस फिल्म को लिखा है। इसका निर्देशन अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे सैम हारग्रेव ने किया है।

Trending Videos


अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए रणदीप हुड्डा करते हैं, 'मैंने इस फिल्म में बहुत मारधाड़ की है। शायद मैं पहला हिंदुस्तानी अभिनेता हूंगा, जिसने किसी हॉलीवुड फिल्म में इतनी ज्यादा मारधाड़ की हो। फिल्म के अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ, निर्देशक सैम हारग्रेव और लेखक रुसो ब्रदर्स के साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा अनुभव हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए रणदीप कहते हैं, 'मेरा किरदार फिल्म में एक विलेन जैसा ही है। वह पहले सेना में काम करता था, और बाद में गलत संगत में पड़ गया। फिल्म में एक्शन बहुत हैं, इसलिए हमें हर मारधाड़ के दृश्य से पहले दिन में दो बार रिहर्सल करनी पड़ती थी। ऐसा हमने लगभग 10 दिन तक किया। बाद में फिर आदत सी हो गई थी। इससे पहले मेरे ज्यादातर फिल्मों में किरदार नाटकीय ही रहे हैं। यह पहला मौका है जब मुझे खुलकर एक्शन करने का मौका मिला है। मैं यह जरूर कहूंगा, कि मैंने ऐसा निदेशक नहीं देखा जो एक तार पर लटककर मुझे निर्देश दे रहा हो।'

बता दें कि रणदीप हुड्डा को हाल ही में रिलीज हुई इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में देखा गया था। वह सलमान की आगामी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' में भी नकारात्मक किरदार निभाते नजर आएंगे।

पढ़ें: गौतम गुलाटी ने सरेआम शहनाज गिल को लगाई फटकार, बोले- ये तुम्हारा शो नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed