सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Robert Downey Sr Veteran Filmmaker and Father of Robert Downey Jr dies at 85

नहीं रहे 'आयरन मैन' के पिता: रॉबर्ट डाउनी सीनियर का 85 साल की उम्र में निधन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 08 Jul 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

  • पूरी दुनिया में 'आयरन मैन' के किरदार से मशहूर रॉबर्ट डाउनी जूनियर के पिता रॉबर्ट डाउनी सीनियर का निधन हो गया है।
  • वो 85 साल के थे और नींद में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Robert Downey Sr Veteran Filmmaker and Father of Robert Downey Jr dies at 85
रॉबर्ट डाउनी सीनियर और जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया था। वहीं अब हॉलीवुड जगत से भी दुख भरी खबर सामने आई है। हॉलीवुड स्टार और पूरी दुनिया में सुपर हीरो 'आयरन मैन' के किरदार से मशहूर रॉबर्ट डाउनी जूनियर के पिता रॉबर्ट डाउनी सीनियर का निधन हो गया है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये इस बात की जानकारी दी है। बता दें, रॉबर्ट डाउनी सीनियर 85 साल के थे और हैरान कर देने वाली बात रही कि नींद में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

Trending Videos


रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने इंस्टाग्राम पर फैंस को बताया कि उनके पिता रॉबर्ट डाउनी सीनियर का मंगलवार देर रात न्यूयॉर्क में घर पर ही नींद में निधन हो गया। उन्हें कई सालों से पार्किंसन नाम की बीमारी थी। पार्किंसन नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर होता है, जिससे उनके पिता कई लंबे वक्त से पीड़ित थे। डाउनी जूनियर ने अपने पिता के निधन की खबर साझा करते हुए लिखा कि वह एक सच्चे मनमौजी फिल्म मेकर थे। 'आयरन मैन' रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने पिता की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'RIP, बॉब डी. सीनियर। पिछली रात पार्किंसन के कहर के सामने पिता ने नींद में ही शांति से दम तोड़ दिया। वह एक आशावादी फिल्म मेकर थे। आप हमेशा याद आएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, रॉबर्ट डाउनी सीनियर साल 1936 में न्यूयॉर्क शहर में जन्मे थे। पहले उनका नाम रॉबर्ट एलियास जूनियर था। उन्होंने बाद में सेना में जल्दी भर्ती होने के लिए अपना उपनाम बदलकर डाउनी, अपने सौतेले पिता का नाम रख लिया। सेना के बाद वह अपनी बहन के साथ न्यूयॉर्क में रहते हुए संयोग से फिल्म मेकिंग की लाइन में आ गए थे।

फिल्ममेकर रॉबर्ट डाउनी सीनियर ने आखिरी फिल्म 2005 की डॉक्यूमेंट्री रिटनहाउस स्क्वायर डायरेक्ट की थी। जो एक छोटे से फिलाडेल्फिया पार्क के बारे में थी। इसके अलावा उन्होंने टू लिव एंड डाई इन एलए में थॉमस बेटमैन, बूगी नाइट्स में स्टूडियो मैनेजर और मैगनोलिया में शो डायरेक्टर की भूमिका निभाते हुए फिल्मों में भी एक्टिंग की है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Robert Downey Jr. Official (@robertdowneyjr)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed