Tom Holland: इस फिल्म को अपने करियर की सबसे शानदार कामयाबी मानते हैं टॉम हॉलैंड, अभिनेता ने किया खुलासा
Tom Holland: टॉम हॉलैंड ने हाल ही में खुलासा किया कि वह किस फिल्म को अपने करियर की सबसे बेहतरीन और सबसे संतोषजनक फिल्म मानते हैं।
विस्तार
टॉम हॉलैंड पूरी दुनिया में स्पाइडर-मैन के रूप में पहचान मिली है। हाल ही में उन्होंने अपने करियर की एक ऐसी फिल्म पर बात की जिसे सुपरहीरो वाली फिल्मों जैसी लोकप्रियता तो नहीं मिली, लेकिन फिल्म में उनके काम को अत्यधिक सराहा गया। यह फिल्म है चेरी। साल 2021 में जो और एंथनी रुसो के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड ने अपने अभिनय कौशल को भरपूर इस्तेमाल किया था।
निको वॉकर के उपन्यास पर आधारित फिल्म चेरी एक कॉलेज छात्र की कहानी है, जो सेना में शामिल होता है और इराक में अपनी सेवा के बाद पीटीएसडी और नशे की लत से जूझता है। फिल्म में टॉम हॉलैंड ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
Kaho Naa Pyaar Hai: 'कहो ना प्यार है' के 25 साल पूरे, जानिए क्या कहते हैं ऋतिक रोशन की फिल्म के पहले दर्शक
उन्होंने एक हालिया साक्षात्कार में कहा कि वह इस फिल्म के लिए बेहद गर्व महसूस करते हैं। साथ ही, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उनके अभिनय करियर का एक महत्वपूर्ण अनुभवों में से एक था। इस बातचीत में उन्होंने इसे अपने करियर के सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक करार दिया। अभिनेता ने इस फिल्म को लेकर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा, "मैं इस फिल्म पर बेहद गर्व महसूस करता हूं। यह मेरे अभिनय के लिए सबसे बेहतरीन और सबसे पसंदीदा अनुभवों में से एक है।"
यह किरदार टॉम हॉलैंड के सुपरहीरो वाली भूमिका से पूरी तरह अलग था। इस फिल्म में उन्हें अधिक गंभीर अभिनय की चुनौती मिली। फिल्म की कहानी और पात्रों में काफी ज्यादा गहराई थी, जिनके साथ हॉलैंड ने पूरी तरह से खुद को जोड़े रखा। अगर आप भी टॉम हॉलैंड की यह फिल्म देखने के इच्छुक हैं तो इसे एप्पल+ पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
Hema Malini: क्या वाकई अपनी जिंदगी से खुश हैं हेमा? जानें शादी को लेकर क्या सोचती हैं धर्मेंद्र की पहली पत्नी
