सिल्वेस्टर स्टेलोन और जेनिफर फ्लेविन ने मनाई शादी की 29वीं सालगिरह, पत्नी के लिए लिखा- 'तुम मेरे जीवन को...'
Sylvester Stallone and Jennifer Flavin: सिल्वेस्टर स्टेलोन और जेनिफर फ्लेविन ने हाल ही में अपनी शादी की 29वीं सालगिरह मनाई। इस खास अवसर पर सिल्वेस्टर ने अपनी पत्नी के लिए एक खास संदेश लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलोन (रॉकी) और उनकी पत्नी जेनिफर फ्लेविन ने अपनी शादी के 29 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर सिल्वेस्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के लिए एक बेहद प्यारा संदेश लिखा है।
सिल्वेस्टर ने पत्नी जेनिफर के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस खास तस्वीर के साथ उन्होंने शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, 'तुम मेरी जिंदगी को मतलब देती हो।' सिल्वेस्टर की इस पोस्ट को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। लोगों ने कमेंट सेक्शन में इस जोड़ी को 'खूबसूरत और प्यारा जोड़ा' बताया। इसके साथ ही फैंस ने उन्हें शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
पहली मुलाकात और प्यार की शुरुआत
दोनों की पहली मुलाकात साल 1988 में वेस्ट हॉलीवुड के एक रेस्तरां में हुई थी। सिल्वेस्टर ने अपने रियलिटी शो में बताया कि जब उन्होंने जेनिफर को पहली बार देखा, तो उन्हें ऐसा लगा जैसे कोई छोटा सा भूकंप आ गया हो। जेनिफर ने भी माना कि दोनों की तुरंत दोस्ती हो गई और वे पूरी रात बातें करते रहे। दोनों की पहली मुलाकात के बाद उनका रिश्ता आगे बढ़ा। इसके बाद सिल्वेस्टर और जेनिफर ने 17 मई, 1997 को शादी कर ली।
जिंदगी में आए कई उतार-चढ़ाव
इस प्यारे रिश्ते में कुछ मुश्किलें भी आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1994 में दोनों कुछ समय के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए थे। लेकिन जल्द ही उनके बीच सब ठीक हो गया और उन्होंने शादी का फैसला किया। आज इस कपल की तीन खूबसूरत बेटियां हैं- सोफिया, सिस्टीन और स्कारलेट।
यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने किया पीएम मोदी की ईंधन बचत की अपील का समर्थन, ट्रेन में किया सफर; वीडियो शेयर कर दिए कई सुझाव