कान 2026 से सामने आया हुमा कुरैशी का एक और दमदार लुक, स्लीक ब्लैक गाउन में देखें पांच वायरल तस्वीरें
Huma Qureshi New Look from Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शिरकत की है। हुमा कुरैशी ने भी हाल ही में कान में अपना जलवा बिखेरा। वहीं आज हुमा का एक और दमदार लुक कान 2026 से सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में शिरकत की है। आज उन्होंने सोशल मीडिया पर कान से अपना एक और दमदार लुक शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। हुमा के फैंस उनकी इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आज हुमा कुरैशी का कान फिल्म फेस्टिवल से एक नया लुक सामने आया है। इस नए लुक में हुमा एक शानदार काले गाउन में बेहद ही खूबसूरती से पोज देती नजर आ रही हैं।
रेड कार्पेट पर जाने से पहले हुमा का यह बेबाक और ग्लैमरस अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। ब्लैक गाउन के साथ हुमा ने अपने इस लुक को स्टेटमेंट डायमंड ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया है।
कान से अपनी इन शानदार तस्वीरों को हुमा ने इंस्टग्राम पर शेयर किया है। इस लुक के साथ हुमा ने कैप्शन में लिखा, 'अगर आप कान में मिलें, तो मुझे पकड़ लीजिएगा।'
हुमा ने आगे लिखा, 'सिनेमा की खूबसूरती है कि यह हर जगह की कहानियों को हिस्सा बनने का मौका देता है।' हुमा ने आगे लिखा कि वह कान का हिस्सा बनकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं।
काम की बात करें तो हुमा पैन इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में कन्नड़ स्टार यश मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इस फिल्म में यश और हुमा के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: कौन हैं सितारा घट्टामनेनी? सुपरस्टार की लाडली; 11 साल की उम्र में कमाए करोड़ों