सलमान खान की शर्टलेस फोटो पर एक्स गर्लफ्रेंड ने लिखा ‘उफ्फ’, इंटरनेट पर मचा बवाल; सुर्खियों में आया कमेंट
Salman Khan: एक्टर सलमान खान ने हाल ही में शर्टलेस फोटो शेयर की। इस फोटो पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने ऐसा कमेंट किया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान की हाल ही में शेयर की गई शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फोटो में सलमान अपनी फिट बॉडी और एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए। लेकिन इस पोस्ट से ज्यादा चर्चा उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के कमेंट की हो रही है।
सलमान के पोस्ट के बारे में
सलमान ने शर्टलेस फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, ‘मैं, खुद और सिर्फ मैं… अपने साथ रहने के दो तरीके होते हैं- अलोन और लोनली। अलोन यानी जब आप खुद अपनी मर्जी से अकेले रहना चुनते हैं। और लोनली तब महसूस होता है, जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता। अब इसके आगे आप खुद समझ जाइए।’
विज्ञापन
एक्स गर्लफ्रेंड ने लिखा- 'उफ्फ'
इस फोटो से सामने आने के बाद संगीता बिजलानी का भी कमेंट आया। उन्होंने सलमान की फोटो पर ‘उफ्फ’ लिखते हुए फायर इमोजी पोस्ट किए, जिसके बाद फैंस के बीच यह कमेंट तेजी से वायरल हो गया। दोनों का रिश्ता एक समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में गिना जाता था और खबरें तो यहां तक थीं कि दोनों शादी भी करने वाले थे।
सलमान और संगीता की लव स्टोरी के बारे में
सलमान और संगीता की लव स्टोरी काफी पुरानी है। दोनों की मुलाकात एक टीवी विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। करीब 10 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे और फैंस को लगता था कि यह रिश्ता शादी तक जरूर पहुंचेगा।
यहां तक कि उनकी शादी के कार्ड छपने की खबरें भी खूब चर्चा में रही थीं। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। लेकिन आज भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती और सम्मान देखने को मिलता है।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे। अब वह जल्द ही ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2020 के गलवान वैली संघर्ष की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं और इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘पंचायत’ सीजन 5 को लेकर सामने आई नई जानकारी, जानें कब देखने को मिलेगी सीरीज; कहानी में आएगा ट्विस्ट
इसके अलावा सलमान के पास नयनतारा के साथ एक नई फिल्म भी है, जिसे वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसकी शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू हो चुकी है।