‘एक बार धोखेबाज का टैग लग गया तो हटता नहीं’, सारा अली खान ने क्यों कही ये बात? आयुष्मान-रकुल का था ऐसा रिएक्शन
Sara Ali Khan: सारा अली खान अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। अब सारा अली खान ने धोखा और धोखेबाज को लेकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारा अली खान और आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। फिल्म प्यार, शादी, शक और धोखे पर आधारित है। इस बीच सारा अली खान ने रिश्ते में चीट करने यानी धोखा देने को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने ‘वन्स अ चीटर ऑलवेज अ चीटर’ वाली कहावत पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
सारा बोलीं- एक बार धोखा देने वाला, धोखेबाज ही होता है
हाल ही में रेड एफएम के साथ एक बातचीत के दौरान जब सारा अली खान से ‘वन्स अ चीटर ऑलवेज अ चीटर’ वाली थ्योरी पर राय मांगी गई, तो एक्ट्रेस ने इससे सहमति जताई। सारा ने कहा, ‘मैं मानती हूं कि एक बार धोखा देने वाला, हमेशा धोखेबाज होता है। क्योंकि उसने धोखा दिया है। धोखेबाज की परिभाषा क्या है? अगर किसी ने धोखा दिया है, तो वह धोखेबाज है।’ हालांकि, फिल्म के साथी कलाकारों आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह ने सारा के मत से सहमति नहीं जताई।
आयुष्मान और रकुल ने सारा से जताई असहमति
आयुष्मान खुराना ने इस कहावत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘एक बार धोखा देने वाले से एक बार धोखा देने वाले बनने तक का सफर होता है। कोई भी जन्म से धोखा देने वाला नहीं होता।’ वहीं रकुल प्रीत सिंह ने भी आयुष्मान से सहमति जताते हुए कहा कि जरूरी नहीं कि वह व्यक्ति दोबारा धोखा दे।
हालांकि, सारा इससे सहमत नहीं थीं और उन्होंने कहा, ‘आपको धोखेबाज का लेबल लग जाता है और इसे बदला नहीं जा सकता। अगर वह धोखेबाज है, तो संभावना है कि वह दोबारा धोखा देगा, लेकिन शायद नहीं भी दे।
एक बार धोखा देने के बाद आप यह कहने का अधिकार खो देते हैं कि यह मेरे बस की बात नहीं है, मैं इसे दोबारा कभी नहीं करूंगा। आप धोखेबाज हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि आप दोबारा धोखा दें। यह एक अलग बात है। मैं यह नहीं कह रही हूं कि वह फिर से धोखा देगा, लेकिन एक बार जब आपको वह टैग मिल जाता है, तो उसे हटाया नहीं जा सकता।’
इस दौरान आयुष्मान ने सारा के इस रुख को उनके पर्सनल लाइफ से जोड़ते हुए मजाक भी किया। आयुष्मान ने कहा, ‘वह इसे जाने नहीं दे रही हैं। सारा उसे जाने दो, उसे भूल जाओ, उसे माफ कर दो। अगर वह दोबारा प्यार करे, तो शायद धोखा न दे।’
सारा अली खान का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। इनमें कार्तिक आर्यन से लेकर सुशांत सिंह राजपूत और वीर पहाड़िया के नाम शामिल हैं। वहीं पिछले साल सारा की अभिनेता-संगीतकार अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ गुरुद्वारे जाते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं। इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था।