फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Subhash Ghai reveals he escaped school to watch films of Raj Kapoor Guru Dutt cinema legends

राज कपूर और गुरु दत्त की फिल्मों के दीवाने हैं सुभाष घई, कर चुके यह अजीब काम; लिखा- 'मैं स्कूल और कॉलेज...'

Mon, 18 May 2026 02:54 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 18 May 2026 02:54 PM IST
सार

Subhash Ghai Post: मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर सिनेमा के प्रति अपने प्यार को बयां किया है। उन्होंने उन महान निर्देशकों को याद किया, जिनकी फिल्मों ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया।

विज्ञापन
Subhash Ghai reveals he escaped school to watch films of Raj Kapoor Guru Dutt cinema legends
सुभाष घई - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने उस समय का जिक्र किया जब वह गुरु दत्त और राज कपूर की फिल्मों को देखने के लिए अजीब काम किया करते थे।

विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज बंक करके देखते थे फिल्में
सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई निर्दशकों और अभिनेताओं की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों का एक कोलाज मोंटाज शेयर किया है, जिसमें गुरु दत्त से लेकर राज कूपर तक की तस्वीर लगी हुई है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया कि जब वह जवान थे, तो अक्सर स्कूल और कॉलेज से भाग जाया करते थे। वह राज कपूर, गुरु दत्त, ऋषिकेश मुखर्जी और यश चोपड़ा जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स की फिल्में देखने के लिए ऐसा किया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिट, अच्छी और क्लासिक फिल्म में क्या अंतर है?
इस खास कोलाज को शेयर करते हुए सुभाष घई ने फिल्मों को लेकर एक बहुत खूबसूरत बात लिखी है। उन्होंने लिखा, 'जब आपको कोई फिल्म पसंद आती है, तो वह एक हिट फिल्म होती है। जब आप किसी फिल्म पर चर्चा करते हैं, तो वह एक अच्छी फिल्म होती है। और जब आपको कोई फिल्म हमेशा याद रहती है, तो वह एक क्लासिक फिल्म होती है।'

विज्ञापन

कैसे हुई फिल्मों की पढ़ाई?
सुभाष घई ने आगे बताया कि बचपन में स्कूल-कॉलेज बंक करके फिल्में देखना ही उनकी शुरुआती पढ़ाई थी, जिसने उन्हें अनजाने में ही फिल्म बनाना सिखा दिया। इसके बाद 22 साल की उम्र में उन्होंने पुणे के फिल्म इंस्टीट्यूट (FTII) में एडमिशन लिया, जहां उन्हें दुनिया भर के सिनेमा को समझने का मौका मिला। बाद में उन्होंने मुंबई आकर कमर्शियल फिल्में बनाना शुरू किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SG (@subhashghai1)


बॉलीवुड में सुभाष घई का सफर
सुभाष घई बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। अपने 50 साल से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में 'कर्ज', 'राम लखन', 'खलनायक', 'परदेस', 'ताल' के अलावा 'हीरो' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। सुभाष ने ही जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री को अपनी फिल्म 'हीरो' में पहला बड़ा ब्रेक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed