सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Takes Jaipur Delhi Train To Support PM Modi Fuel Saving Appeal See Video

अनुपम खेर ने किया पीएम मोदी की ईंधन बचत की अपील का समर्थन, ट्रेन में किया सफर; वीडियो शेयर कर दिए कई सुझाव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 18 May 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Anupam Kher Support PM Modi: अनुपम खेर ने पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील को सपोर्ट किया है। अभिनेता ने एक खास वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे लोग दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास से देश के विकास लक्ष्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Anupam Kher Takes Jaipur Delhi Train To Support PM Modi Fuel Saving Appeal See Video
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से ईंधन (पेट्रोल-डीजल) बचाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की बात कही है। इसी कड़ी में अनुपम खेर ने खुद जयपुर से नई दिल्ली तक 'वंदे भारत' ट्रेन से सफर किया, जिसका एक खास वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

Trending Videos

खास वीडियो किया शेयर
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह देश के प्रति प्रधानमंत्री के मिशन में उनका एक छोटा सा योगदान है। सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की है। जहां भी मुमकिन हो, हमें बस या ट्रेन जैसे सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करना चाहिए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन

कारपूलिंग पर दिया जोर
अनुपम खेर ने कहा कि अगर दो लोग एक ही जगह जा रहे हैं, तो दो अलग-अलग गाड़ियां ले जाने के बजाय एक ही गाड़ी से जाएं (कारपूलिंग करें)। कम दूरी के लिए कार का इस्तेमाल करने से बचें। अभिनेता के मुताबिक, यह कोई बड़ा बलिदान नहीं है।

अनुपम ने आगे कहा कि देश की सेवा सिर्फ सीमा पर जाकर ही नहीं होती, बल्कि अपनी रोजमर्रा की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके भी हम देश के विकास में हाथ बंटा सकते हैं। आखिर में उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जिम्मेदार नागरिक सिर्फ बातों से नहीं, बल्कि अपने कामों से बनें और देश के लिए जितना हो सके योगदान दें।

विज्ञापन

'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे अनुपम खेर
कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'खोसला का घोंसला' का बहुप्रतीक्षित सीक्वल, 'खोसला का घोंसला 2', 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर दर्शकों को हंसाने आ रही है। 'खोसला का घोसला 2' में अनुपम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अनुपम खेर (खोसला साहब), बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और तारा शर्मा सहित पुरानी स्टार कास्ट सीक्वल में वापसी कर रही है। इसके अलावा, रवि किशन खास भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: राज कपूर और गुरु दत्त की फिल्मों के दीवाने हैं सुभाष घई, कर चुके यह अजीब काम; लिखा- 'मैं स्कूल और कॉलेज...'..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed