‘पेद्दी’ का ट्रेलर रिलीज, बल्ला और दांव-पेंच चलाते नजर आए राम चरण; दिव्येंदु को देखकर हो जाएंगे हैरान
Peddi Trailer Release: राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए ट्रेलर में क्या है खास…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी मच अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कई रिलीज डेट बदल चुकी हैं, अब फिलहाल फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। लेकिन इससे पहले आज फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। ट्रेलर में राम चरण का जबरदस्त अंदाज और लुक देखने को मिला है।
स्पोर्ट्स ड्रामा-एक्शन फिल्म है ‘पेद्दी’
इससे पहले ‘पेद्दी’ से राम चरण के अलग-अलग लुक सामने आए हैं। एक झलक में जहां वो क्रिकेट खेलते नजर आते हैं, वहीं दूसरी झलक राम चरण कुश्ती के दांव-पेंच आजमाते दिखते हैं।
'पेद्दी' एक तेलुगु स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें राम चरण एक पहलवान की भूमिका में हैं। कहानी 1980 के दशक के आंध्र प्रदेश के एक गांव में सेट है। राम चरण अपनी ताकत और प्रभाव से गांव को एकजुट करते हैं और उसकी इज्जत बचाते हैं। फिल्म में जोरदार एक्शन और भावुक कहानी दोनों हैं।
बुची बाबू सना ने किया है निर्देशन
‘पेद्दी’ का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में संगीत ए.आर. रहमान दिया है। फिल्म राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।