सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Cannes 2026 Restored 4K Version Of Malayalam Cult Classic Amma Ariyan Receives Standing Ovation

Cannes 2026: जॉन अब्राहम की 40 साल पुरानी फिल्म ने मचाई धूम, मिला स्टैंडिंग ओवेशन; तालियों से गूंजा हॉल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 17 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Cannes Film Festival 2026: मलयालम सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म 'अम्मा अरियान' एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म ने कान फिल्म फेस्टिवल में धूम मचा दी है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

Cannes 2026 Restored 4K Version Of Malayalam Cult Classic Amma Ariyan Receives Standing Ovation
'अम्मा अरियान' - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इसी बीच दिवंगत फिल्ममेकर जॉन अब्राहम की इस मशहूर फिल्म के 4K रिस्टोर्ड वर्जन की स्क्रीनिंग कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में की गई, जहां इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। 

'अम्मा अरियान' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन
कान फिल्म फेस्टिवल में 'अम्मा अरियान' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इस खास मौके पर फिल्म के लीड एक्टर जॉय मैथ्यू और एडिटर बीना पॉल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने किया रिस्टोरेशन
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने इस फिल्म के 4K रिस्टोरेशन में अहम भूमिका निभाई है। संस्था ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनिंग की कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए। फाउंडेशन ने बताया कि फिल्म की स्क्रीनिंग फुल हाउस रही और दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया। स्क्रीनिंग के दौरान शिवेंद्र सिंह डुंगरपुर, जॉय मैथ्यू और बीना पॉल ने फिल्म और उसके निर्माण से जुड़ी यादें शेयर कीं।

Cannes 2026 Restored 4K Version Of Malayalam Cult Classic Amma Ariyan Receives Standing Ovation
'अम्मा अरियान' - फोटो : सोशल मीडिया
40 साल बाद भी बरकरार है फिल्म का जादू
'अम्मा अरियान' साल 1986 में बनी थी। खास बात यह है कि रिलीज के समय यह फिल्म कमर्शियल तौर पर ज्यादा नहीं चल पाई थी, लेकिन समय के साथ इसे भारतीय सिनेमा की सबसे अहम फिल्मों में गिना जाने लगा।

ये भी पढ़ें- ‘जन्नत’ का था जबरदस्त क्रेज, जब इमरान और सोनल को बाथरूम में छिपना पड़ा था; एक्टर ने बताया चौंकाने वाला किस्सा

अब करीब चार दशक बाद इस फिल्म को कान्स में जो सम्मान मिला है, उसने भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल बना दिया है। फाउंडेशन के मुताबिक, इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुनी जाने वाली यह इकलौती भारतीय फीचर फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed