{"_id":"6a09e33cf080c7de3b082aa7","slug":"aakhri-sawal-box-office-collection-day-3-sanjay-dutt-movie-film-sunday-total-earning-2026-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aakhri Sawal Box Office: रविवार के दिन कैसी रही 'आखिरी सवाल' की कमाई, जानें संजय दत्त की फिल्म का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aakhri Sawal Box Office: रविवार के दिन कैसी रही 'आखिरी सवाल' की कमाई, जानें संजय दत्त की फिल्म का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Anju Bajpai
Updated Sun, 17 May 2026 09:28 PM IST
सार
Aakhri Sawal Box Office Collection: 'आखिरी सवाल' में संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे तीन दिन हो गए हैं। आइए जानते हैं इन तीन दिनों में फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'आखिरी सवाल'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की हालिया रिलीज फिल्म 'आखिरी सवाल' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। जानिए इस फिल्म ने तीन दिनों में कितने का कारोबार किया है।
2 of 5
फिल्म 'आखिरी सवाल'
- फोटो : X
अब तक का कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म 'आखिरी सवाल' ने पहले दिन शुक्रवार को 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन शनिवार को संजय दत्त की इस फिल्म ने 75 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं आज तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
3 of 5
फिल्म 'आखिरी सवाल'
- फोटो : X
रविवार का कलेक्शन
संजय दत्त, नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और मृणाल कुलकर्णी की फिल्म 'आखिरी सवाल' ने आज रविवार को तीसरे दिन 64 लाख रुपये की कमाई कर ली है, जो दूसरे दिन के मुकाबले कम है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 1.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आखिरी सवाल
- फोटो : यूट्यूब
'आखिरी सवाल' का बजट'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'आखिरी सवाल' का बजट लगभग 40 से 50 करोड़ रुपये के आस पास है। इस लिहाज से फिल्म की अब तक की कमाई काफी धीमी रही है। इस फिल्म के लेखर उत्कर्ष नैथानी हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। इस फिल्म के निर्माता निखिल नंदा और संजय दत्त हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आखिरी सवाल
- फोटो : यूट्यूब
'आखिरी सवाल' का इन फिल्मों से है मुकाबला
सिनेमाघरों में 'आखिरी सवाल' के अलावा कई फिल्में लगी हुई हैं। संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' से है। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत ने मुख्य भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।