सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rashmika Mandanna Slip Tongue When Praises Kriti Sanon At Cocktail 2 Song Launch Event Front Of Shahid Kapoor

कृति की तारीफ करते हुए फिसली रश्मिका की जुबान, फिर मांगी माफी; ‘कॉकटेल 2’ के इवेंट से वायरल हुआ वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 18 May 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Rashmika Mandanna At Cocktail 2 Event: ‘कॉकटेल 2’ के इवेंट के दौरान रश्मिका मंदाना ने कुछ ऐसा कह दिया, जो अब वायरल है और सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है। जानिए आखिर कृति की तारीफ के दौरान ऐसा क्या बोल गईं रश्मिका कि मांगनी पड़ गई माफी…

Rashmika Mandanna Slip Tongue When Praises Kriti Sanon At Cocktail 2 Song Launch Event Front Of Shahid Kapoor
कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। बीती रात फिल्म का एक सॉन्ग लॉन्च इवेंट हुआ, जिसमें फिल्म की प्रमुख कास्ट मौजूद रही। इस दौरान शाहिद, कृति और रश्मिका ने काफी मस्ती भी की। इस इवेंट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं।

रश्मिका ने बोला ऐसा शब्द, बाद में मांगी माफी
इवेंट के दौरान एक मजेदार पल तब देखने को मिला, जब रश्मिका मंदाना कृति सेनन की तारीफ कर रही थीं। रश्मिका फिल्म में कृति के अलग अंदाज और हॉटनेस की जमकर तारीफ करती हैं। वो कहती हैं, ‘कॉकटेल 2 में कुछ तो बिल्कुल अलग है। कृति तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो। यह तो पूरी दुनिया जानती है। तुम सच में बहुत खूबसूरत और हॉट लगी हो।’

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान रश्मिका के मुंह से जल्दी में एक ऐसा शब्द निकल जाता है, जो मंच पर नहीं बोलना होता है। इसके बाद रश्मिका अपना मुंह ढक लेती हैं और मजाकिया अंदाज में कहती हैं, ‘ओह सॉरी! चुप रहो!’।


रश्मिका वहां मौजूद पैप्स और मीडिया से उसे सेंसर करने को कहती हैं। जबकि इस दौरान शाहिद और कृति समेत वहां मौजूद हर कोई खिला-खिलाकर हंसने लगता है। तभी कृति बोलती हैं कि एक ही शब्द बोलने से मना किया था, लेकिन वो ही बोल दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Buzzzooka Prime (@buzzzookaprime)


Rashmika Mandanna Slip Tongue When Praises Kriti Sanon At Cocktail 2 Song Launch Event Front Of Shahid Kapoor
कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका का जबरदस्त जवाब वायरल
इवेंट का एक और वीडियो वायरल है, इसमें कृति मैडॉक फिल्म्स के साथ अपने कोलैबोरेशन के बारे में बताती हैं। कृति कहती हैं, ‘मैं लगभग सात फिल्में मैडॉक के साथ कर चुकी हूं। ये मेरी आठवीं फिल्म है। मैं यहां खुश रहती हूं और शायद इनको भी मेरे साथ काम करके अच्छा लगता है।’

कृति के ये कहते ही रश्मिका तुरंत जवाब देती हैं, ‘नहीं नही, मुझे लगता है कि छावा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद पसंद थोड़ी बदल गई है।’ रश्मिता के ऐसा कहते ही वो जोर से हंसने लगती हैं, जबकि वहां मौजूद हर कोई भी इस बात पर जोर-जोर से ठहाके लगाने लगता है। वहीं कृति भी रश्मिका के इस जाब से हैरान रह जाती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


Rashmika Mandanna Slip Tongue When Praises Kriti Sanon At Cocktail 2 Song Launch Event Front Of Shahid Kapoor
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
19 जून को रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’
बीती रात हुए इस इवेंट में फिल्म की प्रमुख कास्ट के अलावा निर्देशक होमी अदजानिया, निर्माता दिनेश विजन और संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती भी मौजूद थे। शाहिद, कृति और रश्मिका की ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का अभी तक टीजर या ट्रेलर जारी नहीं हुआ है। सिर्फ पहला गाना ‘जब तलक’ रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने पसंद किया है। अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed