Cannes 2026: जॉन अब्राहम की 40 साल पुरानी फिल्म ने मचाई धूम, मिला स्टैंडिंग ओवेशन; तालियों से गूंजा हॉल
Cannes Film Festival 2026: मलयालम सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म 'अम्मा अरियान' एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म ने कान फिल्म फेस्टिवल में धूम मचा दी है। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इसी बीच दिवंगत फिल्ममेकर जॉन अब्राहम की इस मशहूर फिल्म के 4K रिस्टोर्ड वर्जन की स्क्रीनिंग कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में की गई, जहां इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
'अम्मा अरियान' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन
कान फिल्म फेस्टिवल में 'अम्मा अरियान' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इस खास मौके पर फिल्म के लीड एक्टर जॉय मैथ्यू और एडिटर बीना पॉल भी मौजूद रहे।
A standing ovation at the world premiere of FHF's restoration John Abraham’s ‘Amma Ariyan’ (Report to Mother, 1986) last evening at the Cannes Film Festival 2026!! https://t.co/x92VQZZcBj
— Film Heritage Foundation (@FHF_Official) May 17, 2026
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने किया रिस्टोरेशन
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने इस फिल्म के 4K रिस्टोरेशन में अहम भूमिका निभाई है। संस्था ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनिंग की कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए। फाउंडेशन ने बताया कि फिल्म की स्क्रीनिंग फुल हाउस रही और दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया। स्क्रीनिंग के दौरान शिवेंद्र सिंह डुंगरपुर, जॉय मैथ्यू और बीना पॉल ने फिल्म और उसके निर्माण से जुड़ी यादें शेयर कीं।
'अम्मा अरियान' साल 1986 में बनी थी। खास बात यह है कि रिलीज के समय यह फिल्म कमर्शियल तौर पर ज्यादा नहीं चल पाई थी, लेकिन समय के साथ इसे भारतीय सिनेमा की सबसे अहम फिल्मों में गिना जाने लगा।
ये भी पढ़ें- ‘जन्नत’ का था जबरदस्त क्रेज, जब इमरान और सोनल को बाथरूम में छिपना पड़ा था; एक्टर ने बताया चौंकाने वाला किस्सा
अब करीब चार दशक बाद इस फिल्म को कान्स में जो सम्मान मिला है, उसने भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल बना दिया है। फाउंडेशन के मुताबिक, इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुनी जाने वाली यह इकलौती भारतीय फीचर फिल्म है।