Chiranjeevi: 70 की उम्र में जिम में पसीना बहाते दिखे चिरंजीवी, शुरू की 158वीं फिल्म की तैयारी
Chiranjeevi Viral Video: चिरंजीवी ने अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने इसका एक वीडियो शेयर किया है। इसे दर्शक पसंद कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेगास्टार चिरंजीवी, निर्देशक बॉबी कोल्ली के साथ एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह उनकी 158वीं फिल्म होगी। इससे पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने दमदार कैप्शन लिखा है। वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं और उस पर बेहतरीन कमेंट्स कर रहे हैं।
वीडियो में क्या है खास?
चिरंजीवी ने अपने एक्स हैंडल पर 52 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि वह जिम में पसीना बहा रहे हैं। वह कई तरह के वर्कआउट कर रहे हैं। वह डम्बल उठा रहे हैं। बारबेल और जिम के दूसरे सामान जैसे फ्री वेट के साथ कसरत कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि एक्टर बॉबी कोल्ली के साथ अपनी आने वाली फिल्म में अपने रोल के लिए तैयारी कर रहे हैं।
Every day is another opportunity to push beyond limits…
Charged up and excited for another memorable journey with my dear @dirbobby for #Mega158 🤗
Opening Ceremony on May 21st ✨#ChiruBobby2 @KvnProductions pic.twitter.com/tTuu8YyA9d — Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) May 17, 2026
प्रेरणादायक है कैप्शन
वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा 'हर दिन अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने का एक और मौका होता है। मेगा 158 के लिए अपने प्यारे बॉबी कोल्ली के साथ एक और यादगार सफर के लिए पूरी तरह से तैयार और उत्साहित हूं। ओपनिंग सेरेमनी 21 मई को है।'
चिरंजीवी ने अपने 70वें जन्मदिन पर डायरेक्टर बॉबी कोल्ली के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान किया था। इसका अभी के लिए नाम 'मेगा158' रखा गया है। इससे पहले, दोनों ने सुपरहिट फिल्म 'वाल्टेयर वीरैया' में साथ काम किया था। यह 2023 में रिलीज हुई थी। इसमें रवि तेजा, श्रुति हासन, कैथरीन ट्रेसा, बॉबी सिम्हा और प्रकाश राज भी थे।
चिरंजीवी की तरफ से शेयर किए गए वीडियो पर कई फैंस ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'यकीन नहीं हो रहा है कि आप 70 के हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'आप हमेशा सबकी प्रेरणा रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'तुम्हारा नाम ही अनुशासन और कड़ी मेहनत है! तुम हमेशा एक प्रेरणा हो।'
Karuppu Collection: वीकएंड पर 'करुप्पु' ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम, रविवार को कमा डाले इतने करोड़
आखिरी बार किस फिल्म में नजर आए थे चिरंजीवी?चिरंजीवी को आखिरी बार फिल्म 'मन शंकर वर प्रसाद गारू' में देखा गया था। इसे अनिल रविपुडी ने लिखा और डायरेक्ट किया था। जनवरी 2026 में रिलीज होने के बाद इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।