सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 'कृष्णावतारम' और 'राजा शिवाजी' में किसका कलेक्शन रहा सबसे ज्यादा? जानें रविवार की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 17 May 2026 10:20 PM IST
सार

Krishnavataram Part 1 Vs Raja Shivaji Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगा हुई हैं। इन फिल्मों के बीच 'कृष्णावतारम' और 'राजा शिवाजी' भी अपना कमाल दिखा रही है। जानिए आज रविवार को इन दोनों फिल्मों में से किसने ज्यादा कमाई की है।
 

विज्ञापन
Krishnavataram Part 1 Raja Shivaji 2026 Box Office Collection total earning
राजा शिवाजी VS कृष्णावतारम - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में इन दिनों बाकी फिल्मों के अलावा 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' और 'राजा शिवाजी' भी लगी हुई है। 'कृष्णावतारम' 7 मई को और 'राजा शिवाजी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। जानिए इन दोनों फिल्मों ने रविवार को कितने का कारोबार किया है?

Krishnavataram Part 1 Raja Shivaji 2026 Box Office Collection total earning
फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X

'कृष्णावतारम' का अब तक का कलेक्शन
फिल्म 'कृष्णावतारम' ने पहले दिन 42 लाख रुपय से अपने कलेक्शन की शुरुआत की थी। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने कुल 13.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 9वें दिन इस फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये और 10वें दिन शनिवार को 2.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। आज रविवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

Krishnavataram Part 1 Raja Shivaji 2026 Box Office Collection total earning
फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X
'कृष्णावतारम' का रविवार का कलेक्शन
फिल्म 'कृष्णावतारम' की रिलीज को आज रविवार को पूरे 11 दिन हो चुके हैं। आज इस फिल्म को रविवार का भरपूर फायदा मिला है। इस फिल्म ने रविवार को 2.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'कृष्णावतारम ने अब तक बॉफिस पर कुल 19.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Krishnavataram Part 1 Raja Shivaji 2026 Box Office Collection total earning
राजा शिवाजी - फोटो : अमर उजाला

'राजा शिवाजी' का हफ्तों का कलेक्शन
'राजा शिवाजी' ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रितेश की इस फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 52.65 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते इस फिल्म ने कुल 24.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 15वें दिन इस फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये और 16वें दिन इस फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं आज 17वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 

विज्ञापन
Krishnavataram Part 1 Raja Shivaji 2026 Box Office Collection total earning
'राजा शिवाजी' - फोटो : सोशल मीडिया

'राजा शिवाजी' का रविवार का कलेक्शन
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म 'राजा शिवाजी' की रिलीज को रविवार को पूरे 17 दिन हो चुके हैं। आज इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वीकएंड का फायदा मिला है। आज तीसरे रविवार को 'राजा शिवाजी' ने 3.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 84.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।


यह भी पढ़ें: Aakhri Sawal Box Office: रविवार के दिन कैसी रही 'आखिरी सवाल' की कमाई, जानें संजय दत्त की फिल्म का कलेक्शन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed