सब्सक्राइब करें

Aakhri Sawal Box Office: रविवार के दिन कैसी रही 'आखिरी सवाल' की कमाई, जानें संजय दत्त की फिल्म का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 17 May 2026 09:28 PM IST
सार

Aakhri Sawal Box Office Collection: 'आखिरी सवाल' में संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे तीन दिन हो गए हैं। आइए जानते हैं इन तीन दिनों में फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।

 

विज्ञापन
Aakhri Sawal Box Office Collection Day 3 Sanjay Dutt movie film sunday total earning
फिल्म 'आखिरी सवाल' - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की हालिया रिलीज फिल्म 'आखिरी सवाल' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। जानिए इस फिल्म ने तीन दिनों में कितने का कारोबार किया है।
Aakhri Sawal Box Office Collection Day 3 Sanjay Dutt movie film sunday total earning
फिल्म 'आखिरी सवाल' - फोटो : X

अब तक का कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म 'आखिरी सवाल' ने पहले दिन शुक्रवार को 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन शनिवार को संजय दत्त की इस फिल्म ने 75 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं आज तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

Aakhri Sawal Box Office Collection Day 3 Sanjay Dutt movie film sunday total earning
फिल्म 'आखिरी सवाल' - फोटो : X

रविवार का कलेक्शन
संजय दत्त, नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और मृणाल कुलकर्णी की फिल्म 'आखिरी सवाल' ने आज रविवार को तीसरे दिन 64 लाख रुपये की कमाई कर ली है, जो दूसरे दिन के मुकाबले कम है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 1.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aakhri Sawal Box Office Collection Day 3 Sanjay Dutt movie film sunday total earning
आखिरी सवाल - फोटो : यूट्यूब

'आखिरी सवाल' का बजट'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'आखिरी सवाल' का बजट लगभग 40 से 50 करोड़ रुपये के आस पास है। इस लिहाज से फिल्म की अब तक की कमाई काफी धीमी रही है। इस फिल्म के लेखर उत्कर्ष नैथानी हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। इस फिल्म के निर्माता निखिल नंदा और संजय दत्त हैं।

विज्ञापन
Aakhri Sawal Box Office Collection Day 3 Sanjay Dutt movie film sunday total earning
आखिरी सवाल - फोटो : यूट्यूब

'आखिरी सवाल' का इन फिल्मों से है मुकाबला
सिनेमाघरों में 'आखिरी सवाल' के अलावा कई फिल्में लगी हुई हैं। संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' से है। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत ने मुख्य भूमिका निभाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed