{"_id":"6a0927fa06dd142d950dd1a5","slug":"pati-patni-aur-woh-do-day-2-to-karuppu-and-akhiri-sawaal-box-office-collection-weekend-earning-2026-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर ‘पति पत्नी और वो दो’ की चांदी, ‘करुप्पु’ की कमाई में जबरदस्त उछाल; ‘आखिरी सवाल’ का क्या रहा हाल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीकेंड पर ‘पति पत्नी और वो दो’ की चांदी, ‘करुप्पु’ की कमाई में जबरदस्त उछाल; ‘आखिरी सवाल’ का क्या रहा हाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Sun, 17 May 2026 08:01 AM IST
सार
Box Office Collection: वीकेंड का इंतजार उन स्टार्स, फिल्ममेकर्स को बेसब्री से रहता है, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की दौड़ में शामिल रहती हैं। जानिए, शनिवार को बॉलीवुड फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘आखिरी सवाल’ के अलावा साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के अलावा संजय दत्त की ड्रामा फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को सिनेमाघरों में दो दिन हो चुके हैं। क्या दूसरे दिन इन फिल्मों की कमाई बढ़ी है? क्या इन फिल्मों ने शनिवार यानी वीकेंड का फायदा उठाया है? इनके अलावा फिल्म ‘करुप्पु’, ‘कृष्णावतारम’ और ‘राजा शिवाजी’ के लिए शनिवार कैसा रहा? जानिए।
2 of 5
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘पति पत्नी और वो दो’ की बढ़ी कमाई
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने दूसरे दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पहले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म ने शनिवार को अपने कलेक्शन में इजाफा किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना, अलावा सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं।
वीकेंड का फायदा संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को भी मिला है। शनिवार को इसकी कमाई में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है। इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 73 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि पहले दिन 40 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1.13 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच ज्यादा क्रेज देखा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'करुप्पु'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा
सूर्या स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 23.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि ओपनिंग डे पर इस साउथ फिल्म ने 15.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने कुल 38.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। सूर्या स्टारर इस फिल्म में तृषा कृष्णनन भी अहम भूमिका में हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस फिल्म की खूब चर्चा है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'कृष्णावतारम'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ और ‘राजा शिवाजी’ ने वीकेंड पर कितना कमाया?
फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ को थिएटर में 10 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने 10वें दिन 2.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 9वें दिन 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने कुल 17.02 रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह माइथोलाॅजिकल फिल्म दर्शकों को भा रही है।
रितेश देशमुख निर्देशित और अभिनीत मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ भी थिएटर में मौजूद है। यह हिंदी में भी रिलीज हुई है। इस फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन 2.70 करोड़ रुपये कमाए। वहीं 15वें दिन 1.45 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक इस फिल्म ने 81.11 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। यह फिल्म इतने दिनों बाद भी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन सकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।