सब्सक्राइब करें

Pati Patni Aur Woh Do: क्या 'पति पत्नी और वो 2' को मिला वीकएंड का फायदा? जानें दूसरे दिन कितनी हुई कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 16 May 2026 10:00 PM IST
सार

Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 2: फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' को बॉक्स ऑफिस पर वीकएंड का फायदा मिला है। दूसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh 2 box office collection day 2 know total earning on saturday
पति पत्नी और वो 2 - फोटो : अमर उजाला

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' की रिलीज का आज दूसरा दिन है। सिनेमाघरों में कई फिल्म लगी होने के बावजूद इस फिल्म ने आज बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। इसे वीकएंड का फायदा मिला है। जानिए फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को कितना कलेक्शन किया है?

Pati Patni Aur Woh 2 box office collection day 2 know total earning on saturday
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
'पति पत्नी और वो 2' का कलेक्शन
फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' की रिलीज से पहले काफी चर्चा थी। इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी दिखा। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने चार करोड़ रुपये से खाता खोला था। फिल्म के दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 9.02 करोड़ रुपये हो चुका है।

Pati Patni Aur Woh Do Review: गलतफहमियों के पुराने फॉर्मूले में फंसी आयुष्मान की फिल्म, फीकी पड़ी कॉमेडी
Pati Patni Aur Woh 2 box office collection day 2 know total earning on saturday
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म के मुकाबले कैसा है कलेक्शन?
आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म 'थामा' थी। पहले दिन इस फिल्म ने 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने 18 करोड़ रुपये कमाए थे। 'थामा' का बजट 145 करोड़ रुपये था। वहीं 'पति पत्नी और वो 2' का बजट 60-65 करोड़ रुपये बताया जाता है। यह फिल्म भले ही 'थामा' से कम कमाई कर रही हो लेकिन बजट के हिसाब से ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh 2 box office collection day 2 know total earning on saturday
पति पत्नी और वो दो - फोटो : सोशल मीडिया
ये फिल्में बनी चुनौतियां
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से एक फिल्म टकराई है। कल 15 मई को इस फिल्म के साथ संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' रिलीज हुई। आज इसने 53 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इन दिनों सिनेमाघरों में रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी', अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' इसके अलावा 'कृष्णावतारम' भी लगी हुईं। ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh 2 box office collection day 2 know total earning on saturday
पति पत्नी और वो दो - फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
क्या है फिल्म की कहानी?
आपको बता दें कि 'पति पत्नी और वो 2' फिल्म 'पति पत्नी और वो' (2019) का सीक्वल है। इस फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं। नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान के अलावा विजय राज और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के आस-पास घूमती है, जिसकी शादी हो चुकी है। वह जहां काम करता है, वहां दूसरी महिलाएं भी हैं। वह उन महिलाओं से बात करता है, उससे गलतफहमी शुरू होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed