{"_id":"6a0807c0982189fce9037765","slug":"inspector-avinash-season-randeep-hooda-career-journey-and-iconic-performance-he-always-look-different-2026-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Inspector Avinash 2: संघर्ष, अलग किरदार और दमदार वापसी; क्यों चर्चा में रहती है रणदीप हुड्डा की हर परफॉर्मेंस?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Inspector Avinash 2: संघर्ष, अलग किरदार और दमदार वापसी; क्यों चर्चा में रहती है रणदीप हुड्डा की हर परफॉर्मेंस?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi
Updated Sat, 16 May 2026 11:31 AM IST
सार
Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हालांकि, रणदीप ने हमेशा अपने अलग-अलग किरदारों से प्रभावित किया है।
विज्ञापन
1 of 10
रणदीप हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओटीटी पर इन दिनों ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ को लेकर हलचल तेज है। पहले सीजन को ऑडियंस ने जिस तरह पसंद किया था, उसके बाद दूसरे सीजन को लेकर उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। लेकिन इस चर्चा की सबसे बड़ी वजह सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि रणदीप हुड्डा भी हैं। रणदीप उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जिनकी हर नई रिलीज के साथ यह सवाल जरूर उठता है कि इस बार वह क्या नया लेकर आने वाले हैं?
हिंदी सिनेमा में कई अभिनेता स्टारडम के दम पर पहचान बनाते हैं, लेकिन रणदीप ने हमेशा अपने किरदारों के जरिए जगह बनाई। यही वजह है कि उनकी फिल्में भले बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग परिणाम लेकर आई हों, लेकिन उनके निभाए किरदार चर्चा में रहे।
2 of 10
रणदीप हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
'मॉनसून वेडिंग' से शुरुआत, फिर भी रही मौकों की तलाश
रणदीप ने साल 2001 में मीरा नायर की फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक एनआरआई युवक का किरदार निभाया था। फिल्म को देश और विदेश दोनों जगह तारीफ मिली, लेकिन उनके लिए यह फिल्म तुरंत बड़े मौके नहीं लेकर आई।
पहली फिल्म के बाद उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। करीब चार साल तक कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ नहीं लगा। उस दौरान उन्होंने थिएटर किया, विज्ञापनों में काम किया और अभिनय सीखने पर ध्यान दिया। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में नसीरुद्दीन शाह की वर्कशॉप भी अटेंड की थी।
3 of 10
रणदीप हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
'डी' से मिली पहचान, लेकिन आसान नहीं रहा सफर
साल 2005 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'डी' में रणदीप को मुख्य भूमिका मिली। गैंगस्टर ड्रामा पर बनी इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को नोटिस किया गया। लेकिन इसके बाद भी उनका करियर सीधी रफ्तार से आगे नहीं बढ़ा। 'डरना जरूरी है', 'रिस्क', 'रू बा रू' और 'लव खिचड़ी' जैसी फिल्मों में वह नजर आए, मगर ये फिल्में ज्यादा चर्चा नहीं बटोर सकीं। हालांकि, इस दौरान भी उन्होंने अलग तरह के किरदार करने से दूरी नहीं बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
रणदीप हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ ने बदल दिया करियर
साल 2010 उनके करियर के लिए बड़ा मोड़ साबित हुआ। मिलन लुथरिया की फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में उन्होंने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया। फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी और कंगना रनौत जैसे बड़े नाम मौजूद थे, लेकिन रणदीप ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। यहीं से ऑडियंस ने उन्हें सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि दमदार कलाकार के तौर पर देखना शुरू किया। इंडस्ट्री में भी उन्हें एक भरोसेमंद एक्टर की तरह देखा जाने लगा।
विज्ञापन
5 of 10
साहिब बीवी और गैंगस्टर
- फोटो : एक्स
‘साहिब बीवी और गैंगस्टर’ में दिखा अलग अंदाज
इसके बाद 'साहिब बीवी और गैंगस्टर' में उनका अंदाज काफी अलग नजर आया। बिना ज्यादा शोर-शराबे के भी उन्होंने अपने किरदार से असर छोड़ा। यही बात उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है। रणदीप अक्सर किरदार को ज्यादा फिल्मी बनाने के बजाय उसे सहज और रियल रखने की कोशिश करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।