सब्सक्राइब करें

‘पति पत्नी और वो दो’ के आगे ‘करुप्पु’ ने दिखाया दम, ओपनिंग डे पर संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का क्या रहा हाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 16 May 2026 08:14 AM IST
सार

Box Office Collection: शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर हिंदी और साउथ की कई फिल्में रिलीज हुईं। जानिए, बॉलीवुड फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘आखिरी सवाल’ के अलावा साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है? 

विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh Do Vs Akhiri Sawaal And South Movie Karuppu Movie Opening Day Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में रिलीज हुईं। आयुष्मान खुराना की  रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के अलावा संजय दत्त की ड्रामा फिल्म ‘आखिरी सवाल’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इसके अलावा एक साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ भी रिलीज हुई। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर  ‘कृष्णावतारम’ और ‘राजा शिवाजी’ पहले से मौजूद हैं। जानिए, इन सभी फिल्मों के लिए शुक्रवार को दिन कैसा रहा? 

Pati Patni Aur Woh Do Vs Akhiri Sawaal And South Movie Karuppu Movie Opening Day Collection
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' - फोटो : सोशल मीडिया

‘पति पत्नी और वो दो’ ने पहले दिन किया कितना कलेक्शन? 

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की है। इस फिल्म ने पहले दिन 3.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आई हैं। फिल्म की कॉमेडी और रोमांस पहले दिन दर्शकों को एंटरटेन करने में कामयाब रहा। 

Pati Patni Aur Woh Do Vs Akhiri Sawaal And South Movie Karuppu Movie Opening Day Collection
संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' - फोटो : सोशल मीडिया

‘आखिरी सवाल’ की धीमी शुरुआत 

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ रिलीज से पहले ही विवाद में घिर गई थी। फिल्म को जितनी चर्चा रिलीज से पहले मिली, उसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर नहीं आया। इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 48 लाख रुपये कमाए हैं। वीकएंड पर शायद यह अपने कलेक्शन में कुछ इजाफा कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh Do Vs Akhiri Sawaal And South Movie Karuppu Movie Opening Day Collection
फिल्म ‘करुप्पु’ - फोटो : सोशल मीडिया

‘करुप्पु’ के कलेक्शन ने किया हैरान 

सूर्या स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ ने पहले दिन ही जबरदस्त कलेक्शन किया है। यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई। इस फिल्म में तृषा कृष्णनन भी एक अहम किरदार में निभा रही हैं। इस फिल्म ने पहले दिन 14.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh Do Vs Akhiri Sawaal And South Movie Karuppu Movie Opening Day Collection
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ और बाकी फिल्मों का क्या रहा कलेक्शन

फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ को थिएटर में 9 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने 9वें दिन 1.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि आठवें दिन 1.45 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने कुल 14.72 रुपये का कलेक्शन किया है। 
वहीं रितेश देशमुख निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने भी 15वें दिन 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि 14वें दिन 1.90 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘राजा शिवाजी’ का कुल कलेक्शन 78.40 करोड़ रुपए हो चुका है। फिल्म में रितेश के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed