दिलजीत दोसांझ को इस पंजाबी फिल्म से मिली पहचान, पवन मल्होत्रा ने किया खुलासा; कहा- ‘उनका काम शानदार है’
Punjab 1984: नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्टर पवन मल्होत्रा का मानना है कि दिलजीत दोसांझ को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान 2014 की पंजाबी फिल्म ‘पंजाब 1984’ से मिली थी। इस फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘पंजाब 1984’ ने दिलजीत को हिंदी सिनेमा तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया था और इसकी कहानी 1984 के पंजाब के मुश्किल दौर पर आधारित थी। फिल्म में किरण खेर भी अहम भूमिका में नजर आई थीं।
इस फिल्म से मिली पहचान
एएनआई से बातचीत में दिलजीत के सफर पर बात करते हुए पवन ने कहा, ‘मैंने अपनी पहली पंजाबी फिल्म ‘पंजाब 1984’ की थी। उसी फिल्म से दिलजीत को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने नोटिस किया। उससे पहले जब मैंने कहा था कि मैं पंजाबी फिल्म कर रहा हूं, तो कुछ लोग मजाक उड़ाते थे। दिलजीत की ‘जट्ट एंड जूलियट’ का जिक्र करते हुए लोग कहते थे कि क्या वही फिल्म कर रहे हो?’
फिल्म को याद करते हुए पवन मल्होत्रा ने कहा कि इसमें एक अलग ही जादू था और यह अनुराग सिंह की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। उन्होंने बताया कि बाद में उन्होंने अनुराग सिंह के साथ ‘सुपर सिंह’ भी की, लेकिन ‘पंजाब 1984’ की बात ही अलग थी।
दिलजीत का काम शानदार है
पवन ने यह भी बताया कि फिल्म करने से पहले उन्होंने इसकी कहानी को लेकर साफ समझ बनाना चाहा था। उन्होंने डायरेक्टर से कहा था कि कहानी किस तरह पेश की जाएगी, यह जानना जरूरी है, क्योंकि यह एक संवेदनशील विषय था। लेकिन डायरेक्टर ने इसे बहुत संतुलित और समझदारी से पेश किया, जिससे वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए।
Bollywood PR Culture, Typecasting, Political Films, Theatre & More | Pavan Malhotra | EP-437 | 4K#anipodcast #pavanmalhotra #bollywood #theatre #cinematic #ott #smitaprakash
— ANI (@ANI) August 2, 2026
Premiering Now: https://t.co/BUm2R7SErW
उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके लिए खास इसलिए भी है क्योंकि इसकी कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस दोनों ही शानदार थीं। पवन मल्होत्रा ने दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक बताया। उन्होंने कहा, ‘दिलजीत का काम शानदार है। उनकी बोलने की स्टाइल, एक्सप्रेशन- सब कुछ कमाल है।’ साथ ही उन्होंने किरण खेर की एक्टिंग की भी तारीफ की।
इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने 2016 में ‘उड़ता पंजाब’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया और उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू भी मिला। आज दिलजीत पंजाबी सिनेमा, हिंदी फिल्मों, म्यूजिक और इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं।
ये भी पढ़ें- अनुपम खेर और बोमन ईरानी ने वायरल टिकटॉक गाने पर बनाई रील, फैंस ने किए मजेदार कमेंट; ये कलाकार भी साथ आए नजर