सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Satrangi to Desi Bling System Madhuvidhu The Boroughs Movies and Series to Release On OTT This Week

OTT Releases: झक्कास रहेगा ये वीक; 'सतरंगी' से 'सिस्टम' तक; ओटीटी पर दस्तक देंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 18 May 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
सार

OTT Releases This Week: मनोरंजन के शौकीनों के लिए यह वीक काफी सतरंगी रहने वाला है। ओटीटी पर कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। जानिए

Satrangi to Desi Bling System Madhuvidhu The Boroughs Movies and Series to Release On OTT This Week
ओटीटी पर रिलीज होंगी कई फिल्में और सीरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हर नए सप्ताह की शुरुआत के साथ मनोरंजन के शौकीनों को तलाश होती है नए सिनेमा की। थिएटर के अलावा ओटीटी पर क्या खास है, जिसका लुत्फ घर बैठे लिया जा सके..., तो बता दें कि इस वीक की लिस्ट काफी दिलचस्प है। दर्शकों को इस बार एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलेगा। कौन सी फिल्में और सीरीज हैं लिस्ट में? जानते हैं...

Satrangi to Desi Bling System Madhuvidhu The Boroughs Movies and Series to Release On OTT This Week
सिस्टम - फोटो : वीडियो ग्रैब

सिस्टम
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की फिल्म 'सिस्टम' इस वीक रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्माण पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने किया है। यह फिल्म 22 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। यह एक कोर्टरूम थ्रिलर ड्रामा है। इसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Satrangi to Desi Bling System Madhuvidhu The Boroughs Movies and Series to Release On OTT This Week
सतरंगी सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

सतरंगी
अंशुमान पुष्कर और महवश अभिनीत सीरीज 'सतरंगी' इस वीक रिलीज होगी। यह एक रिवेंज थ्रिलर सीरीज है। अंशुमान इसमें बबलू महतो के किरदार में नजर आएंगे। वे एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जिसे मजबूरन 'लौंडा नाच' करना पड़ता है। वह अपने पिता की हत्या का बदला लेता है। इसमें कुमुद मिश्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह सीरीज 22 मई से जी5 पर स्ट्रीम होगी।

Satrangi to Desi Bling System Madhuvidhu The Boroughs Movies and Series to Release On OTT This Week
'जैक रायन- घोस्ट वॉर' - फोटो : सोशल मीडिया

'जैक रायन- घोस्ट वॉर'
यह एक अमेरिकी पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन एंड्रयू बर्नस्टीन ने किया है। यह जैक रायन सीरीज की छठी फिल्म है। फिल्म 20 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसमें जॉन क्रासिंस्की ने तेजतर्रार सीआईए विश्लेषक जैक रायन के तौर पर अपनी भूमिका दोहराई है। उनके साथ वेंडेल पियर्स, माइकल केली और सिएना मिलर भी हैं। इसकी कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां प्राइम वीडियो की सीरीज 'जैक रायन' (2018–2023) खत्म हुई थी।

Satrangi to Desi Bling System Madhuvidhu The Boroughs Movies and Series to Release On OTT This Week
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : वीडियो ग्रैब

देसी ब्लिंग
यह एक रियलिटी सीरीज है। इसमें चर्चित टीवी एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बतौर होस्ट कमान संभालेंगे। वे दुबई में रहने वाले रईस भारतीयों की लग्जरी और अनोखी जिंदगी और लाइफस्टाइल से रूबरू कराएंगे। यह शो 20 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। 

Satrangi to Desi Bling System Madhuvidhu The Boroughs Movies and Series to Release On OTT This Week
अनदेखी सीजन 4 - फोटो : इंस्टाग्राम

अनदेखी
यह एक रोमांचक क्राइम ड्रामा है, जिसका प्रसारण जारी रहेगा। इस हफ्ते इसके नए एपिसोड्स आने वाले हैं। यह सीरीज समाज के दो अलग-अलग पहलुओं को दर्शाती है। एक तरफ सत्ता के नशे में चूर प्रभावशाली लोग, तो दूसरी तरफ शोषित और दबे-कुचले लोग। 22 मई को इसे सोनी लिव पर देखा जा सकता है।

Satrangi to Desi Bling System Madhuvidhu The Boroughs Movies and Series to Release On OTT This Week
मधुविधु - फोटो : सोशल मीडिया

मधुविधु
यह मलयालम भाषा की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो विष्णु अरविंद द्वारा निर्देशित है। इसे  बिबिन मोहन और जय विष्णु ने लिखा है। फिल्म में शराफ यू धीन, कल्याणी पणिक्कर, जगदीश, साईकुमार और अजीस नेदुमंगद हैं। यह अप्रैल में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब 22 मई से यह सोनी लिव पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed