सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amar Ujala Samwad 2026 Randeep Hooda Attend Lucknow Samwad Event Talk About Cinema And His Career

Samwad: लखनऊ संवाद में शामिल होंगे रणदीप हुड्डा, मनोरंजन जगत को लेकर करेंगे खास बातचीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Mon, 18 May 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Amar Ujala Samwad 2026: बॉलीवुड के सबसे उम्दा कलाकारों में रणदीप हुड्डा का नाम शामिल हैं। सिनेमा और फिल्मों को लेकर उनके भीतर एक अलग तरह का जुनून है। जल्द ही मनोरंजन जगत को लेकर वह अमर उजाला संवाद के मंच पर भी लंबी बातचीत करेंगे। 

Amar Ujala Samwad 2026 Randeep Hooda Attend Lucknow Samwad Event Talk About Cinema And His Career
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत विवाद की नहीं संवाद की भूमि है। संवाद से हर समस्या का हल मिल जाता है। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नई सोच सामने आती है। यही ध्येय अमर उजाला का भी है। इसी लक्ष्य के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला समूह द्वारा 'संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 18 और 19 मई 2026 को लखनऊ में स्थित 'द सेंट्रम' होटल में आयोजित होगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में अभिनेता रणदीप हुड्डा भी शिरकत करेंगे। वह मनोरंजन जगत को लेकर विस्तार से संवाद और चर्चा करेंगे। इससे पहले जानिए, रणदीप हुड्डा के फिल्मी करियर और निजी जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें। 

Amar Ujala Samwad 2026 Randeep Hooda Attend Lucknow Samwad Event Talk About Cinema And His Career
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda

डॉक्टर परिवार के लड़के ने पकड़ी सिनेमा की राह 

20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में जन्मे रणदीप हुड्डा रणदीप का जन्म एक डॉक्टर परिवार में हुआ। उनके पिता डॉक्टर और मां समाज सेवी हैं। बचपन से ही स्पोर्ट्स में रणदीप हुड्डा की गहरी रुचि थी। रोहतक के मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स से पढ़ाई करते हुए उन्होंने तैराकी और घुड़सवारी में राष्ट्रीय स्तर तक मेडल जीते। 1995 में वह उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर गए। जहां उन्होंने ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में मास्टर्स किया। पढ़ाई के साथ-साथ अपना खर्च निकालने के लिए रणदीप ने रेस्तरां में वेटर का काम किया, कार वॉश और टैक्सी ड्राइवर जैसे काम भी किए। 


मॉडलिंग से सफर शुरू करते हुए बॉलीवुड तक पहुंचे 

पढ़ाई पूरी करने के बाद रणदीप भारत लौट आए। उन्होंने मॉडलिंग और थिएटर से करियर की शुरुआत की। फिर मीरा नायर ने उन्हें फिल्म ‘मॉनसून वेडिंग’ (2001) में अभिनय करने का पहला मौका दिया। इस फिल्म से कोई खास फायदा नहीं हुआ लेकिन बॉलीवुड में एंट्री जरूर हो गई। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में नसीरुद्दीन शाह से एक्टिंग वर्कशॉप में काफी कुछ सीखा।  
आगे चलकर रणदीप हुड्डा ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। हीरो भी फिल्मों में बने तो उनके किरदारों में भी गहराई थी। अपने लुक्स के साथ भी खूब एक्सपेरिमेंट रणदीप पूरे करियर में करते रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad 2026 Randeep Hooda Attend Lucknow Samwad Event Talk About Cinema And His Career
अलग-अलग किरदारों में रणदीप हुड्डा ने हैरान किया - फोटो : सोशल मीडिया

अलग तरह के किरदारों के जरिए चौंकाया 

राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'डी(2005)' से लेकर 'डरना जरूरी है' और 'रिस्क' जैसी फिल्मों में वह नजर आए। फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में एक पुलिस ऑफिसर का दमदार रोल करके रणदीप हुड्डा ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। फिर 'साहिब बीवी और गैंगस्टर' में बिल्कुल अलग किरदार निभाया। इसी तरह 'हाईवे' में ट्रक ड्राइवर का सीरियस रोल रणदीप ने किया। 
'सरबजीत' में रणदीप ने हर किसी को चौंका दिया। उन्होंने इस फिल्म में पाकिस्तान की जेल में बंद एक भारतीय व्यक्ति सरबजीत सिंह का किरदार किया। इसके लिए उन्होंने अपने लुक और बॉडी में बहुत बदलाव किए। एक बार तो रणदीप हुड्डा को इस लुक में पहचान पाना मुश्किल हो गया था। 
इसी तरह 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में सावरकर और ‘मैं और चार्ल्स’ में शोभराज से इंस्पायर किरदार निभाकर भी दर्शकों को हैरान कर दिया। 
फिल्म 'लाल रंग' और 'जन्नत 2' जैसी फिल्मों के जरिए भी उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। 

Amar Ujala Samwad 2026 Randeep Hooda Attend Lucknow Samwad Event Talk About Cinema And His Career
सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda

इन दिनों भी नए प्राेजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रणदीप 

इन दिनों रणदीप हुड्डा स्टारर एक सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें उन्होंने एक दमदार पुलिस ऑफिसर का रोल किया है। इसके अलावा वह एक इंग्लिश फिल्म ‘मैच बॉक्स’ भी कर रहे हैं। साथ ही श्रद्धा कपूर के साथ एक फिल्म 'ईथा' में भी रणदीप हुड्डा नजर आएंगे। 

Amar Ujala Samwad 2026 Randeep Hooda Attend Lucknow Samwad Event Talk About Cinema And His Career
लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
पर्सनल लाइफ खुशियों से भर चुकी है 
रणदीप हुड्डा ने एक्टिंग करियर में एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। निजी जीवन में भी उन्हें हर खुशी मिल चुकी है। अभिनेता ने लिन लैशराम से साल 2023 में शादी की थी। शादी के दो साल दोनों माता-पिता बने हैं। 10 मार्च 2026 को उनके घर नन्ही परी का जन्म हुआ। रणदीप ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed