सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do Box Office And Worldwide Collection

Pati Patni Aur Woh Do: 'पति पत्नी और वो 2' ने उठाया वीकएंड का फायदा, जानें रविवार का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 17 May 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection: फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। जानिए फिल्म ने आज रविवार को कितनी कमाई की।

Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do Box Office And Worldwide Collection
पति पत्नी और वो 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

'पति पत्नी और वो 2' फिल्म 15 मई को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन खराब शुरुआत के बाद जानिए फिल्म ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है। 

Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do Box Office And Worldwide Collection
पति पत्नी और वो दो - फोटो : सोशल मीडिया

'पति पत्नी और वो 2' का शुरुआती कलेक्शन 
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा खास नहीं रही थी। फिल्म ने पहले दिन महज 4 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि दूसरे दिन वीकएंड का इसने भरपूर फायदा उठाया और शनिवार को 5.75 करोड़ी की कमाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do Box Office And Worldwide Collection
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

'पति पत्नी और वो 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
'पति पत्नी और वो 2' की कमाई में आज और इजाफा देखने को मिला है। फिल्म ने रविवार का पूरा फायदा उठाया है। सेकनिक के मुताबिक आज फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 6.65 करोड़ की कमाई कर ली है।

इसी के साथ फिल्म ने भारत में टोटल 16.40 करोड़ की कमाई कर ली है। मल्टीस्टारर फिल्म होने के बावजूद इस फिल्म ने अभी तक एक दिन में डबल डिजिट का आंकड़ा पार नहीं किया है। इसलिए इसकी कमाई को उम्मीद के मुताबिक नहीं माना जा सकता है। 

Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do Box Office And Worldwide Collection
राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों से है टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' का मुकाबला कई फिल्मों से है। 15 मई को इस फिल्म के साथ साउथ की 'करुप्पु' और संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' भी रिलीज हुई।

‘आखिरी सवाल’ का टोटल 1.84 करोड़ का कलेक्शन हो गया है, वहींं  'करुप्पु' का टोटल कलेक्शन 64.27 करोड़़ का हो गया है। इनके अलावा रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। 

Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do Box Office And Worldwide Collection
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

'पति पत्नी और वो 2' के बारे में 

'पति पत्नी और वो 2' फिल्म 'पति पत्नी और वो' (2019) का सीक्वल है। इस फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं। नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान के अलावा विजय राज और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकार भी हैं।

ये भी पढ़ें- वही सादगी, वही मासूमियत…सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल ने मचाया तहलका, फैंस बोले- ‘सच में लौट आए SSR!’

फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के आस-पास घूमती है, जिसकी शादी हो चुकी है। वह जहां काम करता है, वहां दूसरी महिलाएं भी हैं। वह उन महिलाओं से बात करता है, उससे गलतफहमी शुरू होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed