{"_id":"65316b832a6a963d1b0d4f85","slug":"the-marvels-thor-aka-chris-hemsworth-is-expected-to-make-special-appearance-in-upcoming-film-2023-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"The Marvels: 'द मार्वल्स' में होगी 'थॉर' की एंट्री, इस दिवाली पर्दे पर होगी सबसे शक्तिशाली एवेंजर की वापसी!","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
The Marvels: 'द मार्वल्स' में होगी 'थॉर' की एंट्री, इस दिवाली पर्दे पर होगी सबसे शक्तिशाली एवेंजर की वापसी!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
सार
जैसे-जैसे 'द मार्वल्स' की रिलीज डेट नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे फैंस के बीच फिल्म का बज बढ़ता ही जा रहा है।
द मार्वल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स इस साल पूरी दुनिया में अपने द्वारा बिछाए गए सुपरहीरो के जाल को और विशाल बनाने की पूरी तैयारी कर चुका है। हाल ही में रिलीज हुए 'लोकी' के दूसरे के सीजन के बाद मार्वल्स फैंस को दिवाली पर फिल्म 'द मार्वल्स' के रूप में एक खास तोहफा देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का मार्वल के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां पहले से ही दर्शकों के दिलों-दिमाग में फिल्म को लेकर उत्सुकता अपने चरम पर है, वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि 'द मार्वल्स' में 'थॉर' की एंट्री हो सकती है।
द मार्वल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एवेंजर्स के सुपरहीरो का 'द मार्वल्स' में होगा कैमियो
जैसे-जैसे 'द मार्वल्स' की रिलीज डेट नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे फैंस के बीच फिल्म का बज बढ़ता ही जा रहा है। सभी दर्शक देखने के लिए उत्सुक हैं कि उनकी तीनो पसंदीदा फीमेल सुपरहीरो- कैप्टन मार्वल, मोनिका रामब्यू और मिस मार्वल किस तरह से डार-बेन के खिलाफ लड़ाई लड़ती नजर आएंगी। इन सभी के बीच एक दर्शकों की नजर एक ऐसी चीज पर पड़ी है, जिसने सभी के दिलों में फिल्म को लेर बज और बढ़ा दिया है। दरअसल, अटकलें लगाई जा रही हैं कि एवेंजर्स की टीम से कोई सुपरहीरो 'द मार्वल्स' में कैमियो करने वाला है।

- फोटो : social media
'द मार्वल्स' में होगी 'थॉर' की एंट्री
दरअसल, फिल्म के लेटेस्ट प्रोमो में कैप्टन मार्वल ने अपने फैंस को एक ओजी एवेंजर के साथ क्रॉसओवर का हिंट दिया है, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। प्रोमो में कैप्टन मार्वल को यह कहते हुए दिखाया गया है कि असगार्ड के बिफ्रोस्ट के सामने आने से ठीक पहले उसने एक दोस्त को फोन किया है। इस छोटे से सीन ने 'थॉर' के साथ 'द मार्वल्स' के क्रॉसओवर की अटकलों को हवा दे दी है। इंटरनेट पर सभी कयास लगा रहे हैं कि कैप्टन मार्वल की मदद करने के लिए 'थॉर' एंट्री लेने वाला है।
द मार्वल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दिवाली होगा धमाका?
कुछ समय पहने आए 'द मार्वल्स' के ट्रेलर ने इंटरनेट पर तूफान मचा दिया था। ट्रेलर में इमान वेल्लानी, टेयोना पैरिस, गैरी लुईस जबर्दस्त एक्शन करती नजर आ रही थीं। निया डकोस्टा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन और रोमांच का डबल डोज देने का वादा करती है। मार्वल कॉमिक्स पर आधारित यह फिल्म 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। थॉर के एंट्री पर पुष्टि का हमें 10 नवंबर तक का इंतजार करना होगा।